{"_id":"65f001e15377a7970c0affc4","slug":"there-will-be-another-way-to-go-to-nepalwill-get-relief-from-traffic-jam-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-494219-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेपाल जाने का एक और रास्ता मिलेगा...जाम से मिलेगी मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेपाल जाने का एक और रास्ता मिलेगा...जाम से मिलेगी मुक्ति
Tue, 12 Mar 2024 12:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:48 PM IST
विज्ञापन
हार्बर्ट बंधा बनेगा फोरलेन, सोनौली रोड से जुड़ेगा
रविवार को सीएम योगी ने की थी घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजघाट से सोनौली रोड जाने वालों को अब शहर में आने की जरूरत नहीं होगी। हार्बर्ट बंधे को अब फोरलेन बनाया जाएगा। इससे लखनऊ की तरफ से आने वालों को नेपाल जाने के लिए एक और रास्ता मिल जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित शिलान्यास-लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि हार्बर्ट बंधा, माधोपुर तटबंध को चौड़ा करते हुए इसे सोनौली मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। हालांकि, इसके निर्माण में कई स्थायी-अस्थायी मकान भी आ सकते हैं क्योंकि बहुत सारे मकान सड़क से लगकर बने हैं।
सोमवार को दोपहर 2:30 बजे राजघाट से डोमिनगढ़ रेलवे लाइन की ओर जाने पर बांई तरफ बहुत सारी झुग्गी-झोपड़ी नजर आई। इसमें काफी संख्या में लोग रहते हैं। आगे बढ़ने पर कुछ पक्के मकान, धार्मिक स्थल, दुकानें भी सड़क से सटे बनी दिखीं। फिलहाल राजघाट से शुरू होकर हार्बर्ट बांध से माधोपुर बांध के बीच में डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन होने की वजह से लोग मानीराम तक नहीं जा पाते हैं। डोमिनगढ़ रेलवे लाइन पर सेतु बनना भी प्रस्तावित है। इससे लगभग 50 गांवों के लोगों की राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
राजघाट से हार्बर्ट बांध को माधोपुर गांव से जोड़ने की पहल से स्थानीय लोगों में खुशी है। उनका कहना है कि फोरलेन और रेलवे ओवरब्रिज बन जाने से राजघाट से हार्बर्ट बांध व माधोपुर होते हुए मानीराम तक की यात्रा आसानी से हो जाएगी। राजघाट से मानीराम तक की कुल दूरी लगभग 11 किलोमीटर की है। इससे नेपाल जाने वाले लोगों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी।
जाम से मिलेगी निजात
राजघाट से डोमिनगढ़ तक हार्बर्ट बांध है। इस समय बांध पर टू लेन की सड़क है, इसके बाद डोमिनगढ़ में रेलवे लाइन है। मानीराम क्षेत्र और माधोपुर के आसपास के 50 गांवों के लोगों को राजघाट, नौसड़ और सहजनवां जाने के लिए सूरजकुंड या गोरखनाथ से घूमकर जाना पड़ता है। इसकी वजह से शहर में जाम की समस्या बनी रहती है, साथ ही लोगों को ज्यादा दूरी भी तय करनी पड़ती है। फोरलेन बन जाने से लोंगों की राह काफी आसान हो जाएगी। इससे समय का बचत तो होगा ही शहर में जाम की स्थिति नहीं बनेगी।
बोले स्थानीय लोग
फोरलेन बनने से हमारे घर तक सड़क आ जाएगी। अभी वहां पर गड्ढा है। गड्ढे की वजह से हमेशा पानी भर जाता है। रास्ते में भी जाम लगता था।
- हमीद, इलाहीबाग
हार्बर्ट बंधा फोरलेन बनने से हम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। मानीराम जाने का रास्ता आसान हो जाएगा। जाम में कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है।
- डॉ. आरपी शर्मा, बहरामपुर