फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There will be a change in the route from Gorakhpur to Ayodhya from April 15

Gorakhpur News: अयोध्या जाना है तो ये खबर आपके लिए, जानिए और फिर निकलिए घर से- नहीं होना होगा परेशान

Sun, 14 Apr 2024 06:41 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम एवं बस) का और 16 अप्रैल दोपहर 12.00 बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक हल्के वाहनों का यातायात अयोध्या की ओर वाहन सीधे नहीं जाएंगे।

विज्ञापन
There will be a change in the route from Gorakhpur to Ayodhya from April 15
ग़ाड़ी चलाते हुए( सांकेतिक) - फोटो : iStock

विस्तार

आगामी चैत्र रामनवमी में अयोध्या में लगने वाले मेले के दृष्टिगत 15 अप्रैल को दोपहर दो बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक भारी वाहनों (ट्रक, डीसीएम एवं बस) का और 16 अप्रैल दोपहर 12.00 बजे से 19 अप्रैल की रात 12.00 बजे तक हल्के वाहनों का यातायात अयोध्या की ओर वाहन सीधे नहीं जाएंगे। सभी वाहनों को जीरो प्वाइंटर से डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इधर से गुजारे जाएंगे वाहन
गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को जीरो प्वाइंटर कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा से बाघागाड़ा से डायवर्ज किया जाएगा। यह वाहन बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे आजमगढ़ होकर जाएंगे।
विज्ञापन

जनपद कुशीनगर एवं देवरिया से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर भेजा जाएगा।

गीडा से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को गीडा सेक्टर 26 से यू टर्न कर जीरो प्वाइंट कालेसर से हाइवे पर चढ़ाकर तेंदुआ टोल प्लाजा होते हुए बाघागाड़ा से डायवर्ट कर बड़हलगंज के रास्ते पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (आजमगढ़) होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनौली से लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को चौकी करमैनी कैंपियरगंज से डायवर्ट कर फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए भेजा जाएगा।

जिला महराजगंज से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन को चिउटहा से यू टर्न कर जंगल कौड़िया से कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
महराजगंज परतावल से लखनऊ जाने वाले भारी वाहन गुलरिहा, मेडिकल कालेज रोड, खजांची स्पोर्ट कालेज, बरगदवा से चिउटहा से डायवर्ट कर जंगल कौडिया होते हुए कैंपियरगंज की तरफ डायवर्ट किए जाएंगे। ये वाहन फरेंदा उत्तरी बाईपास से धानी ढाला होते हुए जाएंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed