फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was silence at home after the accident, the family left for Ghazipur

Gorakhpur News: हादसे के बाद घर पर पसरा सन्नाटा, परिजन गाजीपुर रवाना

Tue, 23 Apr 2024 06:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 23 Apr 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
There was silence at home after the accident, the family left for Ghazipur
फोटो
विज्ञापन

हादसे के बाद घर में मचा कोहराम, परिजन गाजीपुर रवाना
- देर रात शव के आने की संभावना, घर पर पसरा रहा सन्नाटा
पुनीत के दो भाई हल्द्वानी में करते हैं कारोबार, इकलौता बेटा बेंगलुरू में करता है पढ़ाई, चल रही है परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गाजीपुर में सड़क हादसे में प्रसिद्ध व्यवसायी पुनीत जैन की मौत की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। देर रात तक घर पर सन्नाटा पसरा रहा।

राय रविंद्र राय के तीन बेटों में सबसे बड़े पुनीत काफी होनहार थे। वह गोरखपुर में ही पिता के व्यवसाय को संभाल रहे थे। उनके दो भाई धनेंद्र जैन और महेंद्र जैन हल्द्वानी में कारोबार करते हैं। हादसे की जानकारी होने के बाद वह भी गाजीपुर के लिए रवाना हो गए। घर पर मौजूद नौकर ने बताया कि परिवार के सभी लोग घटनास्थल पर ही चले गए। पड़ोसी और करीबी लोग आए थे। कुछ देर तक रहे और उनकी फोन से भइया लोगों से बात हुई।
विज्ञापन

पुनीत के चाचा दीपू जैन ने बताया कि पुनीत का इकलौता बेटा मानू जैन बेंगलुरू में रहकर पढ़ाई करता है। उसका इस समय पेपर चल रहा है। मंगलवार को उसकी परीक्षा है। अभी उससे हादसे की खबर को छिपाकर रखा गया है। परिजनों ने कल परीक्षा समाप्त होने के बाद उसे जानकारी देने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि देर रात शव के आने की संभावना है। पुनीत के बेटे के आने का इंतजार किया जाएगा, उसके बाद ही अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed