फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was electricity failure for six hours in Padri Bazaar and four hours in Rustampur, people boiled in the heat.

Gorakhpur News: हार्बर्ट बंधा : फोरलेन से बदल जाएगी बरगदवां इलाके की रंगत

Mon, 29 Jul 2024 06:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
There was electricity failure for six hours in Padri Bazaar and four hours in Rustampur, people boiled in the heat.
पीडब्ल्यूडी ने सड़क निर्माण के लिए शुरू किया लाल निशान, दो पेट्रोल पंप सहित 200 मकान-दुकान आ सकते हैं जद में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक फोरलेन निर्माण निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने जमीन अधिग्रहण के लिए लाल निशान लगाना शुरू कर दिया है। फोरलेन बन जाने के बाद गोरखनाथ से लेकर बरगदवां इलाके की रंगत भी बदल जाएगी।
फोरलेन बनने से इस रूट पर दो पेट्रोल पंप सहित करीब 200 मकान-दुकान जद में आ सकते हैं। इस फोरलेन पर माधोपुर- बसियाडीह के रास्ते महेसरा पुल को जोड़ने वाला रिंग रोड भी बनने जा रहा है। इससे लखनऊ-वाराणसी जाने के लिए शहर में आने की जरूरत नहीं होगी।
विज्ञापन

राजघाट से हार्बर्ट बंधा होते हुए डोमिनगढ़ तक 4.2 किमी लंबे मार्ग को फोरलेन करने के लिए कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग ने जमीन की नापजोख कर चिन्हांकन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक सड़क, डक्ट, पटरी सहित अन्य निर्माण के लिए कुल 30 मीटर जमीन ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस फोरलेन से माधोपुर के पास से दो किलोमीटर लंबी टू लेन सड़क बनाई जाएगी। इन दोनों सड़काें के बन जाने से सोनौली जाने वालों को शहर में प्रवेश करने की जरूरत नहीं होगी। फर्राटे से लोग राजघाट पुल से उतरेंगे और रिंग रोड पकड़कर सोनौली मार्ग पर चले जाएंगे। गोरखनाथ, राजेंद्रनगर, बरगदवां के आसपास के लोगों को बड़ी सहूलियत होगी। यह इलाका चमक जाएगा।

खर्च होंगे 216.19 करोड़
फोरलेन निर्माण पर 216.19 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए पहली किस्त के रूप में 60.02 करोड़ रुपये भी जारी किए जा चुके हैं। हार्बर्ट बांध के चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवन व भूमि के मुआवजे लिए 58.20 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह विद्युत पोल की शिफ्टिंग के लिए 11 करोड़ रुपये, पेड़ काटने के लिए वन विभाग को 1.50 करोड़ रुपये और वाटरलाइन शिफ्टिंग के लिए तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे।

हार्बर्ट बंधा-डोमिनगढ़ फोरलेन निर्माण के लिए चिह्निकरण का काम शुरू हो गया है। इसके बाद पता चल सकेगा कि कितने मकान-दुकान टूटेंगे और कितना मुआवजा देना होगा।
-अरविंद कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed