फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was an outcry as soon as the fire broke out, he ran away and saved his life.

Gorakhpur News: आग लगते ही मच गया हाहाकार, भागकर बचाई जान

Sun, 24 Mar 2024 04:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
There was an outcry as soon as the fire broke out, he ran away and saved his life.
मुंबई से गोरखपुर आते समय गोदान एक्सप्रेस में लगी थी आग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंबई से गोरखपुर आ रही गोदान एक्सप्रेस में शुक्रवार रात में आग लग गई थी। गनीमत रहा कि इसमें किसी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। गोरखपुर ट्रेन पहुंचने पर सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

रात करीब पौने नौ बजे गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची गोदान एक्सप्रेस में सवार यात्री विजेंद्र मोहन ने बताया कि हम जनरल बोगी में अंदर थे। आग लगने की खबर भगदड़ मच गई। सभी यात्री सामान छोड़कर कूदकर बाहर निकल गए। लगेज बोगी व जनरेटर वाले डिब्बे में आग लगी थी। करीब दो घंटे में आग पर काबू पाने के बाद बोगियों को काटकर अलग किया गया। इसके बाद ट्रेन वहां से चली। जिस बोगी में आग लगी थी, उसके नजदीक वाले डिब्बे में सवार इलेक्ट्रीशियन विरेंद्र मौर्या ने बताया कि संभवत: शार्ट सर्किट से आग लगी थी। कुछ देर तक सब सकते में थे। लेकिन जब ट्रेन से बाहर निकल गए, तब लगा कि चलो सब कुछ सुरक्षित है। ट्रेन वहां से करीब दो घंटे लेट चली, लेकिन रास्ते में इसे कवर कर लिया। ईश्वर का शुक्र है कि त्योहार में हंसी खुशी बनी रहेगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed