{"_id":"66773178e4d1351f7b0d4367","slug":"there-was-a-fight-by-outside-anarchist-elements-in-the-regional-both-sides-accused-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-598315-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News : रीजनल में बाहरी अराजक तत्वों ने की थी मारपीट, दोनों पक्षों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News : रीजनल में बाहरी अराजक तत्वों ने की थी मारपीट, दोनों पक्षों का आरोप
विज्ञापन
रीजनल स्टेडियम में 19 जून को वेटलिफ्टिंग व पावरलिफ्टिंग खिलाड़ियों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। मामले की जांच में अब कई बातें सामने आ रही हैं। घटना वाले दिन 20-25 बाहरी लड़के स्टेडियम में घुसे थे। जिन्होंने मारपीट में डंडे के साथ ही हाफ ब्लेड का भी इस्तेमाल किया था। दोनों ही पक्ष आरोप लगा रहा हैं कि बाहरी लोगों को बुलाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे से घटना वाले दिन स्टेडियम में घुसे बाहरी युवकों की पहचान कर रही है। जिम की रॉड को लेकर यहां विवाद हुआ था। इस घटना का किसी ने वीडियो बनाया था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें ट्रैफिक के टीएसआई का भी नाम सामने आया है। पुलिस की जांच में टीएसआई से भी पूछताछ चल रही है। मामले में दोनों ही पक्षों से कैंट थाने में तहरीर दी गई है।
लहूलुहान बेटे को देख रोक नहीं पाया
टीएसआई राकेश कुमार ने बताया कि उनका बेटा वेटलिफ्टिंग का खिलाड़ी है। उसके कोच दिलीप पर 19 जून को बाहरी लड़कों ने हमला कर दिया था। उन्हें बचाने का मेरे बेटे ने प्रयास किया। तब कोच को छोड़कर आरोपी उनके बेटे को मारने लगे। मारकर उसका सिर फोड़ दिया। तभी मेरे पास कॉल आई कि आपके बेटे को कुछ लोग जान से मार डालेंगे, जल्दी आइए। मैं पहुंचा तो मेरा बेटा खून से लथपथ था, उसे कुछ युवक मारपीट रहे थे। यह देख मैंने हमलावरों का डंडा छीन लिया था।
घायल कोच की पत्नी ने लगाई गुहार
रीजनल स्टेडियम में हुई मारपीट में घायल पावरलिफ्टिंग के कोच प्रवीण कुमार की पत्नी इन्दू देवी ने शनिवार को एसएसपी से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी को सौंपे गए ज्ञापन में कोच की पत्नी ने कहा कि मेरे पति पावर लिफ्टिंग के कोच हैं। बुधवार को वह खिलाड़ियों को अभ्यास करा रहे थे इसी दौरान कुछ बाहरी अराजकतत्व आए और बेवजह विवाद करने लगे। जब इन्होंने विवाद समाप्त कराने का प्रयास किया तो वहां मौजूद कुछ लोग व एक यातायात पुलिस के दारोगा व वेटलिफ्टिंग के कोच लोहे के रॉड व लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे।
विज्ञापन
दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर केस की जांच की जा रही है। इस मामले में कुछ बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल थे। जांच कर उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
अंशिका वर्मा,
सीओ कैंट