फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There was a dispute in 2025 regarding the pillar built on the road, FIRs were registered against both the parties.

Gorakhpur News: एक साल से सुलग रही थी रंजिश, आखिरकार पिंटू की हत्या में बदली दुश्मनी

Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute in 2025 regarding the pillar built on the road, FIRs were registered against both the parties.
- रास्ते में बने पिलर को लेकर 2025 में हुआ था विवाद, दोनों पक्षों पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी
विज्ञापन

- पंचायतों में भी नहीं सुलझ सका मामला, दोनों के खिलाफ कोर्ट में पुलिस दाखिल कर चुकी है चार्जशीट

गोरखपुर। सिकरीगंज के ढखवा बाजार में जमीन के पुराने विवाद को लेकर हुई पिंटू की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान दुश्मनी की गहरी जड़ें सामने आ रही हैं। शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों पक्षों के बीच यह विवाद अचानक नहीं हुआ था बल्कि करीब एक वर्ष से रंजिश लगातार पनप रही थी। समय-समय पर तनाव बढ़ता रहा लेकिन समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार यही दुश्मनी खूनी संघर्ष में बदल गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वर्ष 2025 में भी दोनों पक्षों के बीच रास्ते में बने एक पिलर को लेकर गंभीर विवाद हुआ था। बताया जाता है कि विवादित जमीन से गुजरने वाले रास्ते में लगाए गए पिलर को हटाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। उस समय विवाद इतना बढ़ गया था कि मारपीट की नौबत आ गई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने उस मामले में चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
विज्ञापन

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी का कहना है कि विवाद के बाद कई बार पंचायत और समझौते की कोशिशें हुईं। गांव के जिम्मेदार लोगों और दोनों परिवारों के शुभचिंतकों ने आपसी सहमति से मामला सुलझाने का प्रयास किया लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। बाहर से भले ही मामला शांत दिखता रहा लेकिन अंदर ही अंदर दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में यह भी सामने आया है कि पिछले विवाद के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे के प्रति लगातार आक्रोश रखते थे। पुलिस अब पुराने मुकदमों, पंचायतों और विवाद से जुड़े सभी तथ्यों को खंगाल रही है, ताकि हत्या के पीछे की पूरी पृष्ठभूमि स्पष्ट हो सके।

ग्रामीणाें का कहना था कि यदि पुराने विवाद का समय रहते समाधान हो जाता तो शायद यह रंजिश इतनी गंभीर स्थिति तक नहीं पहुंचती। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में सभी पहलुओं को जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है और पुराने विवाद को भी केस की अहम कड़ी मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed