{"_id":"65cfdd6ae81499381801d414","slug":"there-should-be-no-disruption-in-power-supply-in-summer-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-469266-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में बिजली आपूर्ति में न आए व्यवधान : मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में बिजली आपूर्ति में न आए व्यवधान : मुख्य अभियंता
Sat, 17 Feb 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 17 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गर्मी में बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आना चाहिए। इसके लिए जरूरी है समय से सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएं। यह निर्देश मुख्य अभियंता आशु कालिया ने शुक्रवार को सभी अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ और अवर अभियंताओं के साथ गर्मी की तैयारियों के संबंध में बैठक में दिए। उन्होंने कहा कि जहां क्षमता वृद्धि की जरूरत है वहां जल्द से जल्द इसे पूरा कराया जाए।
स्टोर में मिलने लगे विद्युत उपकरण
बिजली निगम के स्टोर में उपकरणों की उपलब्धता हो गई है। जिन उपकरणों के लिए आवेदकों को महीनों से दौड़ाया जा रहा था, वह मिलने लगे हैं। दोनों विभागों के विवाद पर एमडी और मुख्य अभियंता ने स्टोर से जवाब मांगा था। मुख्य अभियंता आशु कालिया ने कहा कि उपकरणों की उपलब्धता है। यदि बिना वजह किसी को परेशान किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद