फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There should be no delay in exam results, Guruji will be helpful at every turn.

Gorakhpur News: परीक्षा परिणाम में न हो देरी, गुरुजी हर मोड़ पर बनेंगे मददगार

Tue, 10 Oct 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 10 Oct 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
There should be no delay in exam results, Guruji will be helpful at every turn.
परीक्षा परिणाम में देरी के मामले को कुलपति ने गंभीरता से लिया
विज्ञापन

परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हर प्वाइंट पर की जाएगी शिक्षकों की तैनाती
राम मनोहर त्रिपाठी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा परिणाम में विलंब न हो इसे लेकर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने नई पहल शुरू कर दी है। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। यहां तक की परीक्षा नियंत्रक के साथ भी एक अनुभवी शिक्षक को रखने का निर्णय लिया गया है। परीक्षा परिणाम जल्द घोषित हो सके, इसके लिए शिक्षक संबंधित विभाग व परीक्षा विभाग में समन्वय स्थापित कर उन कमियों को दूर कराएंगे। जिससे समय से परीक्षा परिणाम घोषित किया जा सके।
गोविवि और उससे संबद्ध कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र समय से परीक्षा परिणाम नहीं आने से काफी परेशान हैं। अभी भी कई कॉलेजों का स्नातक व परास्नातक का वार्षिक एवं सेमेस्टर परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हो पाया है। इसे लेकर छात्र कॉलेज से लगायत विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम में देरी को लेकर कुलपति ने दो दिन पहले परीक्षा नियंत्रक, विभागों के अधिष्ठाता और अध्यक्ष के साथ बैठक की। कुलपति ने समय से परीक्षा परिणाम घोषित नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को सख्त कार्रवाई की हिदायत दी। कहा कि छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम महत्वपूर्ण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच भावनात्मक लगाव होता है। परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो सके इसे लेकर शिक्षक गंभीर रहेंगे। परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े हर महत्वपूर्ण स्थान पर एक-एक शिक्षक को तैनात किया जाएगा। प्रश्न पत्र तैयार करने, परीक्षा कराने, कॉपियों की कोडिंग, कॉपियों के मूल्यांकन और परीक्षा परिणाम घोषित कराने में परीक्षा नियंत्रक की मदद करने के लिए हर मोड़ पर शिक्षक की तैनाती की जाएगी। संवाद
----
परीक्षा में सहयोग नहीं देने पर 250 महाविद्यालयों को नोटिस
गोरखपुर। परीक्षा से जुड़ी जानकारी समय से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराने पर करीब 250 कॉलेजों को नोटिस भेजा गया है। इन महाविद्यालयों के द्वारा लिखित परीक्षा के बाद छात्रों की हुई इंटर्नल परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा और मौखिक परीक्षा का अंक समय से विश्वविद्यालय के पोर्टल पर नहीं भरा गया। जिसके परिणाम स्वरूप कॉपी के मूल्यांकन के बाद भी परीक्षा परिणाम घोषित होने में विलंब हुआ या घोषित नहीं हो पा रहा है। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से इन्हें बार-बार रिमाइंडर देने के बाद भी वह परीक्षा से जुड़ी जानकारी को पोर्टल पर अंकित नहीं कर रहे थे। इस पर कुलपति के आदेश पर परीक्षा नियंत्रक ने सभी को चेतावनी नोटिस जारी किया है। संवाद

---
कोट
परीक्षा परिणाम समय से घोषित हो इसे लेकर शिक्षकों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने की तैयारी की जा रही है। परीक्षा से जुड़े हर मोड़ पर शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। वह विभाग, कॉलेज और परीक्षा नियंत्रक कार्यालय से समन्वय स्थापित कर समय से परीक्षा परिणाम घोषित कराने में योगदान देंगे।
- प्रो. पूनम टंडन, कुलपति

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed