फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   There is complete arrangement in the district to keep the vaccine

वैक्सीन रखने के लिए जिले में हैं पूरे इंतजाम : कमिश्नर

Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
There is complete arrangement in the district to keep the vaccine
वैक्सीन रखने के लिए जिले में हैं पूरे इंतजाम : कमिश्नर
विज्ञापन

गोरखपुर। कोरोना वैक्सीन के रख-रखाव के इंतजाम देखने के लिए बुधवार को कमिश्नर जयंत नार्लिकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने कोरोना वैक्सीन को रखने के लिए बनाए गए भवन को देखा। गुणवत्तापूर्ण काम करने के निर्देश दिए। इंजीनियर से भवन निर्माण की तिथि पूछी। इंजीनियर ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से थोड़ी देरी हुई है। 10 से 15 जनवरी के बीच भवन बनाकर स्वास्थ्य विभाग को सौंप दिया जाएगा।
कमिश्नर ने बताया कि जिले में वैक्सीन रखने के इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं। बीआरडी मेडिकल कॉलेज, एडी हेल्थ कार्यालय और सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन प्वाइंट बनाए गए हैं। यहीं वैक्सीन रखेंगे। इसकी सुरक्षा के सवाल पर कहा कि हर कोल्ड चेन प्वाइंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसकी निगरानी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार करेगी। इसके अलावा पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

वैक्सीन कक्ष के आसपास न हो गंदगी
उन्होंने वैक्सीन भवन के आसपास गंदगी देखकर नाराजगी जताई। कहा कि वैक्सीन कक्ष के आसपास गंदगी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने भवन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीएमओ ने कमिश्नर को बताया कि वैक्सीन रखने के लिए फ्रिज मिल चुके हैं। सीरिंज भी आ चुकी हैं। लोगों को ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है। कोविन पोर्टल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सूची भी अपलोड कर दी गई है। इस दौरान डॉ. सुधाकर पांडेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी और पीएचसी पर भी वैक्सीन
कमिश्नर ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर भी वैक्सीन रखने के इंतजाम जल्द ही किए जाएंगे। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इससे स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed