{"_id":"680547cb9a401f11500dcd94","slug":"there-is-a-need-for-religious-awakening-to-protect-sanatan-dharma-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-907632-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सनातन धर्म को सुरक्षित रखने को धर्म जागरण की आवश्यकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सनातन धर्म को सुरक्षित रखने को धर्म जागरण की आवश्यकता
विज्ञापन
विहिप के केंद्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय बोले-धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव जरूरी
विश्व हिंदू परिषद ने आयोजित किया चिकित्सकों का धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम
गोरखपुर। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने कहा कि सनातन ही ऐसा धर्म है, जो कल्याण और विश्व बंधुत्व की भावना रखता है। इसे सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर धर्म जागरण की आवश्यकता है। धर्म जागरण के लिए समर्पण का भाव होना आवश्यक है।
चंपत राय रविवार को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से तारामंडल में आयोजित चिकित्सकों के धर्म रक्षा निधि समर्पण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में छुआछूत, ऊंच-नीच व जाति-वर्ग की कोई जगह नहीं है। भगवान श्रीराम ने सबरी, हनुमान, जटायु को गले लगाकर सनातन संस्कृति को मजबूती प्रदान किया। इसी नाते वे मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए।
उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को आंतरिक रूप से स्वस्थ, स्वावलंबी, पुरुषार्थी और स्वाभिमानी बनाना है। स्वाभिमानी समाज ही जीवन मूल्यों की रक्षा कर सकता है। हिंदू समाज को खोखला करने वाले षड्यंत्रकारियों और बुराइयों को समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करते रहना होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोरक्ष प्रांत के प्रांत संघ चालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि निरंतर बंधुत्व के भाव से समाज को जोड़ना हमारा कार्य है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वाई सिंह ने आए चिकित्सकों और अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन करते हुए चिकित्सकों से देश-समाज के प्रति समर्पण का भाव लेकर आगे आने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश, डॉ. वीरेंद्र गुप्ता, डॉ. जेपी जायसवाल, डॉ. संजीत कुमार गुप्ता, डॉ. राजेश बरनवाल, डॉ. दिलीप मणि त्रिपाठी, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. एलबी गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. डीके सिंह आदि मौजूद रहे।