फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   theft of 20 lakh

Gorakhpur News: गैस कटर से एटीएम काटकर 20 लाख की चोरी

Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
theft of 20 lakh
बस्ती : कप्तानगंज में चोरो ने गैस कटर से कटा एटीएम। - फोटो : BASTI
गैस कटर से एटीएम काटकर 20 लाख की चोरी
विज्ञापन

- कप्तानगंज कस्बे में फ्लाईओवर के पास स्थित एसबीआई के एटीएम में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज कस्बे में फ्लाईओवर के बगल में स्थित भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम काटकर चोर करीब 20 लाख रुपये चुरा ले गए। मशीन का डिस्प्ले, कीपैड और कैश चैंबर भी उठा ले गए। घटना से पहले चोरों ने सीसीटीवी कैमरे पर काला पेंट स्प्रे कर दिया था। एटीएम बूथ के भीतर से धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के खुलासे के लिए एसओजी, स्वाट सहित चार टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक, सुबह पांच बजे थाना प्रभारी को मुंबई से सूचना प्राप्त हुई कि कप्तानगंज स्थित एटीएम में अलार्म बज रहा है। एसएचओ की टीम ने कस्बे के सभी एटीएम को चेक किया तो कुछ भी अप्रत्याशित नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सुबह सात बजे स्थानीय लोगों ने फिर थाने को सूचित किया कि एसबीआई के एटीएम का शटर बंद है। उसके अंदर से धुआं निकल रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एटीएम को गैस कटर से काट दिया गया है। उसके अंदर रखे कैश चैंबर को चोर उठा ले गए हैं। आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को दो संदिग्ध लोग सुबह 5:55 बजे एटीएम में घुसते दिखे। माना जा रहा है कि उनमें एक महिला है, लेकिन पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है।

चार दिन से बंद थे कैमरे
घटना के बाद जांच करने पहुंचे एसबीआई तकनीकी शाखा के सीएमएस अनूप कुमार ने बताया कि एटीएम पर लगा सीसीटीवी सिस्टम छह जनवरी से ही बंद था। वह खराब था या जान बूझकर बंद किया गया, इसकी जानकारी की जा रही है।
नहीं थी गार्ड की तैनाती
जिस एटीएम में चोरी हुई, वहां किसी गार्ड की तैनात नहीं है। कस्बे में आठ एटीएम लगे हैं, लेकिन बैंक परिसर में लगे एटीएम पर ही गार्ड रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed