फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Theft from bakery in front of Mohdipur police station in Gorakhpur

गोरखपुर: पुलिस चौकी के सामने ही बेकरी की दुकान से लाखों की चोरी, कैमरे में कैद हुई घटना

Sun, 02 Jan 2022 02:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 02 Jan 2022 02:25 PM IST
सार

चोर शेड हटाकर 1.5 लाख रुपये नकद और करीब इतने का सामान उठा ले गए। दुकान में दाखिल होता एक युवक सीसी टीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस जांच कर रही।

विज्ञापन
Theft from bakery in front of Mohdipur police station in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के मोहद्दीपुर पुलिस चौकी के सामने स्थित एक बेकरी की दुकान से शुक्रवार की रात चोर डेढ़ लाख रुपये नकद और करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान उठा ले गया। बड़ी बात यह कि जहां पर घटना हुई है वहां से चंद कदम की दूरी पर चौकी तो है ही, वहां पर पिकेट भी लगती है। अब ऐसे में शेड उखाड़कर चोरी की घटना पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठा रही है। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि पुलिस अफसरों का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर गरिमा गली निवासी मुदित साहनी की मोहद्दीपुर चौकी के सामने ही बेकरी की दुकान है। शुक्रवार की रात में वह दुकान बंद कर घर चले गए। शनिवार की सुबह दुकान का ताला खोला देखा कि ऊपर से शेड हटा हुआ है और दुकान में चोरी हो चुकी है। मुदित का कहना है कि दुकान में तीन दिन की बिक्री का करीब 1.5 लाख रुपये नकद थे। इतने का ही सामान भी गायब हुआ है। चोरी की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस सीसी टीवी कैमरे की मदद से मामले की जांच कर रही है। सीसी टीवी कैमरे में साफ दिख रहा है कि एक शख्स मुंह बांधे हुए ऊपर से उतर रहा है और उसके बाद चोरी की घटना को अंजाम देकर उसी रास्ते लौट जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed