फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The youth who came to avenge the dispute in Anhata test in Gorakhpur AIIMS, beat up the student and the guard.

गोरखपुर एम्स: अनहता टेस्ट में हुआ था विवाद- बदला लेने रात में आए, गार्ड और छात्र को पीटकर किया घायल

Sun, 01 Dec 2024 01:52 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 01 Dec 2024 01:52 PM IST
सार

एम्स में प्रति वर्ष अनहता टेस्ट एमबीबीएस छात्रों के अंतमि वर्ष में होता है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गीत संगीत कार्यक्रम होता है। इस बार ये कार्यक्रम 2021 बैच के छात्रों ने करावाया था।

विज्ञापन
The youth who came to avenge the dispute in Anhata test in Gorakhpur AIIMS, beat up the student and the guard.
गोरखपुर एम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एम्स में शनिवार की आधी रात में गेट नंबर तीन के पास सीनियर और जूनियर एमबीबीएस के छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र के साथ कुछ बाहरी लोग भी थे। मारपीट में एम्स के तीन छात्रों व बीच-बचाव करने पहुंचे गार्ड को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई है, जिसे किसी छात्र की बताई जा रही है। मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। रविवार सुबह थाने पहुंच कर दोनों पक्षों ने तहरीर दी, लेकिन शाम को समझौता हो गया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एम्स के कार्यकारी निदेशक ने मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


एम्स में छात्रों के वार्षिक कार्यक्रम अनाहता 2024 में बालीवुड कलाकार कनिका कपूर को बुलाने के लिए वसूले गए चंदा की वापसी को लेकर छात्रों के बीच दिन में कहासुनी हुई थी। इसके बाद शनिवार रात लगभग 12:50 बजे गेट नंबर तीन के पास वर्ष 2020 और 2021 के छात्रों के बीच मारपीट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा है कि 2020 बैच के एक छात्र से 2021 बैच के छात्र की बहस हो गई। इसके बाद एक पक्ष ने ग्रुप में मैसेज डालकर लगभग 60 से 70 लड़कों को बुला लिया। दूसरे पक्ष के साथ भी कुछ छात्र थे। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई।

इस दौरान बाहर से आए छात्रों की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चर्चा है कि 2021 बैच के तीन छात्रों को चोट आईं हैं। बवाल की सूचना पर एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला शांत हुआ। मारपीट करने वाले व कुछ घायलों को थाने ले जाया गया था। जानकारी होने पर फैकल्टी मेंबर भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने पर चली गई।

कनिका कपूर के कार्यक्रम निरस्त होने से शुरू हुआ विवाद
एम्स में अनाहता 2024 में कनिका कपूर एवं कुछ अन्य सेलिब्रिटी को बुलाया गया था। इसके लिए सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर 1500 से दो हजार रुपये तक वसूले गए थे। लेकिन कनिका कपूर के नहीं आने पर छात्रों ने चंदे का रुपये मांगना शुरू किया, जिस पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है।

आरोप है कि बदसलूकी का आरोप लगाकर कुछ छात्रों को कार्यक्रम में आने से भी रोका गया था। चर्चा है कि उनका छात्रावास में प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया गया था। शनिवार रात कुछ छात्र सामान लेने की बात कहते हुए अंदर गए।उनके साथ कुछ बाहरी भी पहुंचे थे। इसकी जानकारी होने पर दूसरे गुट के लोग पहुंच गए, जिसके बाद कहासुनी होने लगी।

आधे घंटे चला हंगामा
बताया जा रहा है कि परिसर के भीतर लगभग आधे घंटे तक हंगामा चला। बड़ी संख्या में छात्रों को बुलाने वाला छात्र काफी आक्रोशित था। इस दौरान एक-दूसरे को धमकियां भी दी गईं।

कुछ दिनों से चल रहा विवाद
कार्यक्रम में फंड जुटाने व मिस मैनेजमेंट को लेकर कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। 27 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्रों पर बदसलूकी का आरोप भी लगाया गया था। आयोजन समिति की संस्तुति पर उन्हें इस कार्यक्रम में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।

एम्स में दो गुटों में विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। सुबह दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। लेकिन, शाम को वह थाने पहुंचकर समझौता कर लिए। क्षतिग्रस्त कार को दूसरे पक्ष ने सही कराने की बात कही है। मारपीट छात्रों के बीच ही हुई है। इसमें किसी बाहरी व्यक्ति के शामिल होने की पुष्टि नहीं हुई है: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी


छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना मिली है, जिस पर अनुशासन समिति को जांच का निर्देश दिया गया है। इस मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी: डॉ. अजय कुमार सिंह, कार्यकारी निदेशक एम्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed