फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youth of Gorakhpur got daughter of needy family married

गोरखपुर: युवाओं ने कराया जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह, बेहद खुश हैं परिवारवाले

Mon, 02 Aug 2021 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 02 Aug 2021 11:02 AM IST
सार

न केवल आर्थिक मदद और बेटी को गृहस्थी बसाने के लिहाज से जरूरी सामान दिए बल्कि मौके पर मौजूद रहकर मेहमानों का सत्कार भी किया।

विज्ञापन
youth of Gorakhpur got  daughter of needy family married
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आर्थिक तंगी के कारण बेटी का निकाह कराने में असमर्थ परिवार के लिए शहर के कुछ युवक ‘मसीहा’ के रूप में सामने आए। इन्होंने न केवल आर्थिक मदद और बेटी को गृहस्थी बसाने के लिहाज से जरूरी सामान दिए बल्कि मौके पर मौजूद रहकर मेहमानों का सत्कार भी किया। युवकों की इस पहल को सराह रहे बेटी के परिवारवाले बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


शहर के एक मुस्लिम बहुल मोहल्ले में रहने वाला परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। इस परिवार की एक बेटी की शादी होनी थी। रिश्ते के लिए लड़का भी मिल गया लेकिन धन की कमी के कारण विवाह नहीं हो पा रहा था। मोहल्ले के समीर अली, मो. फैज को इसकी जानकारी हुई। दोनों ने बेटी का निकाह कराने की ठानी। दोस्तों के बीच बेटी का निकाह कराने के लिए रकम इकट्ठा करना शुरू किया गया। उनके दोस्त मो. जैद, अमान अहमद, रियाज अहमद, सैयद जैद, मो. अरमान और जैद चिंटू ने मिलकर धन इकट्ठा किया।
विज्ञापन


शनिवार को निकाह का कार्यक्रम तय किया गया। लड़के की ओर से आए पांच और कन्या पक्ष के दस लोगों की मौजूदगी में निकाह की रस्म पूरी कराई गई। लड़की को कन्याधन के रूप में 15786 रुपये, बर्तन सेट, प्रेस आदि सामान दिया गया। दूल्हा को सलाम कराई रस्म में उपहार दिया गया। निकाह के बाद नव विवाहित जोड़े को विदा किया गया। समीर अली ने बताया कि सामाजिक संस्था गौस ए आजम फाउंडेशन के तहत उनके दोस्त इसी प्रकार समाज के जरूरतमंद परिवारों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed