फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The young women working at the call center revealed several secrets, and the SP Crime recorded their statements.

Gorakhpur News: कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों ने खोले कई राज, एसपी क्राइम ने दर्ज किए बयान

Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The young women working at the call center revealed several secrets, and the SP Crime recorded their statements.
- ऑनलाइन गेमिंग में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

गुलरिहा (गोरखपुर)। ऑनलाइन गेमिंग में निवेश कर मोटी कमाई का लालच देकर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एसपी क्राइम सुधीर जायसवाल की ओर से की गई जांच में कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे इस फर्जीवाड़े की परतें खुलती जा रही हैं। बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम ने मुख्य आरोपी राजेश प्रजापति की ओर से संचालित कॉल सेंटर में काम करने वाली युवतियों के बयान दर्ज किए, जिनमें कई राज खुले।

बयान दर्ज कराने पहुंची युवतियों ने बताया कि कॉल सेंटर में उन्हें आठ हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता था। उनका काम मोबाइल नंबरों के आधार पर लोगों को फोन कर ऑनलाइन गेमिंग एप डाउनलोड कराने और निवेश का लालच देने का होता था। उन्हें प्रशिक्षित किया गया था कि किस तरह बात कर लोगों को यह भरोसा दिलाना है कि गेम में निवेश कर वे जल्दी और ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन

युवतियों ने बताया कि प्रतिदिन एक सूची तैयार कर उसे मुख्य संचालक राजेश प्रजापति और उसके सहयोगी जान आलम को सौंप दिया जाता था। आगे वही लोग पीड़ितों को विभिन्न ऐप्स, लिंक और बैंक खातों से जोड़कर रकम ट्रांसफर कराते थे। कई बार युवतियों को यह तक नहीं पता चलता था कि आगे पैसे का क्या होता है। पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल सेंटर में काम करने वालों से मिली जानकारी के आधार पर गैंग के अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर लोगों को ठगने में शामिल रहा है और जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।


---

बैंक के मैनेजर व कैशियर की तलाश में जुटी पुलिस

साइबर ठगी के मामले में प्रकाश में आए आईडीएफसी के बैंक मैनेजर व पूर्व कैशियर अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। एसपी क्राइम ने उनकी तलाश में पुलिस की एक टीम लगाई। पुलिस की टीम उनकी तलाश में गाजीपुर रवाना हो गई है। एसपी क्राइम सुधीर जायवाल ने बताया कि कॉल सेंटर में काम करने वाली कुछ युवतियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए गए हैं। जिनका सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed