{"_id":"6453bae0581d9f780007971e","slug":"the-young-man-living-in-live-in-relationship-left-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-152429-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने छोड़ा साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने छोड़ा साथ
विज्ञापन
- कैंट थाने पहुंचकर युवती ने दर्ज कराया केस, शादी से पहले पुलिस ने उठाया
- चार साल तक साथ रहने के बाद छोड़कर दूसरी युवती से पांच मई को तय है शादी
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। कैंट इलाके में रहकर पढ़ाई करने वाली युवती संग चार साल तक लिव इन रिलेशन में रहने वाला युवक दूसरी शादी करने की तैयारी में था। युवती की सूचना पर कैंट पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। युवक के हल्दी की रस्म हो चुकी थी और पांच मई को शादी होनी है। लेकिन, इसके पहले ही उसे पुलिस ने पकड़ लिया और अब कोर्ट के जरिये जेल भिजवाने की तैयारी में है।
जानकारी के मुताबिक, कैंट इलाके में रहने वाली युवती का झंगहा इलाके के युवक से प्रेम संबंध हो गया। पिछले चार साल से दोनों साथ रह रहे थे। लेकिन, अचानक एक महीने पहले युवक उससे अलग हो गया और बताया कि किसी काम से बाहर आया है।
इस बीच उसकी शादी तय हो गई और फिर हल्दी रस्म के बाद पांच मई को बरात जाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी। मगर, इसके पहले युवती को इसकी जानकारी हो गई और वह कैंट थाने पहुंचकर केस दर्ज करा दी।
विज्ञापन
युवती की बातों में सच्चाई मिलते ही पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक कैंट रणधीर मिश्रा ने बताया कि युवती की शिकायत पर आरोपी को हिरासत में लिया गया है। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।