{"_id":"6607243136c864ccb00bf9f5","slug":"the-year-will-be-bid-farewell-by-offering-arghya-to-the-setting-sun-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-511017-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी वर्ष की विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर होगी वर्ष की विदाई
विज्ञापन
गोरखपुर। संस्कार भारती गोरक्ष प्रांत की तरफ से नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ का आयोजन महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में किया जाएगा। यह आयोजन आदि पर्व के नाम से 8, 9 व 10 अप्रैल को होगा। सांस्कृतिक महाकुंभ में स्थानीय कलाकारों के अलावा अन्य राज्यों के लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।
ये बातें गोरक्ष प्रांत के महामंत्री व मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजक अनूप अग्रवाल, सुधा मोदी व नंदू मिश्रा, मंकेश्वर पांडेय, वीरेंद्र गुप्त ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। इस अवसर पर नववर्ष प्रतिपदा आदि पर्व के पोस्टर का प्रकाशन भी किया गया।
डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आठ अप्रैल को महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान से दोपहर 2:30 बजे लोकमंगल कामना यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बैंक रोड, विजय चौराहा, सिनेमा रोड, गणेश चौराहा, इंदिरा बाल विहार तिराहा, कचहरी चौराहा, टाउन हॉल एवं अग्रसेन तिराहा होते हुए वापस महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के मैदान में समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
इस यात्रा में विभिन्न स्कूलों की टीमें, भगवान श्रीराम की झांकी, रामा दल, लोक कलाकार का नृत्य दल एवं सांस्कृतिक, सामाजिक, साहित्यिक विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग शामिल होंगे। शाम 6:04 संस्कार भारती से जुड़े समस्त कला साधकों की तरफ से डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पुराने वर्ष को विदा किया जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अनूप अग्रवाल व सुधा मोदी ने बताया कि नौ अप्रैल को नववर्ष के प्रथम दिवस पर सुबह 5:30 बजे रामगढ़ताल स्थित जेट्टी पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर नववर्ष का स्वागत किया जाएगा। इस मौके पर महात्मा गांधी इंटर काॅलेज परिसर में बने मुख्य मंच पर शाम 6:00 बजे से बुंदेलखंड के लोक कलाकार पाई, डंडा दियारी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। नटराज नृत्य संस्था, बांदा के लोक कलाकार भगवान श्रीराम के बुंदेलखंड क्षेत्र में पहुंचने पर ग्रामीण महिलाएं अपने सिर पर जलता दीपक रखकर ढीड़िया नृत्य प्रस्तुत करती हैं।
नंदू मिश्रा व मंकेश्वर पांडेय ने बताया कि शाम 6:00 बजे से स्थानीय कलाकारों के साथ बुंदेलखंड, झारखंड व मणिपुर के लगभग 50 कलाकारों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। हरि प्रसाद सिंह व सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि 10 अप्रैल की शाम छह बजे स्थानीय कलाकारों के साथ प्रदेश के विभिन्न जनपदों एवं असम से आए कलाकारों द्वारा लोकनृत्यों और गीतों की प्रस्तुति होगी।