फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The work of beautifying the drain and duct tracks of the city has started

Gorakhpur News: शहर के नाला और डक्ट की पटरियों को सुंदर बनाने का काम शुरू

Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
The work of beautifying the drain and duct tracks of the city has started
मुख्यमंत्री के निर्देश पर अयोध्या के रामपथ की तर्ज पर नाला व डक्ट को आकर्षक बनाने में जुटा विभाग
विज्ञापन

उबड़-खाबड़ व छोटे स्लैब को हटाकर लगाया जा रहा 10 से 12 फीट लंबा स्लैब
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। अयोध्या के रामपथ की तर्ज पर गोरक्षनगरी में भी फोरलेन के किनारे बने नाले व डक्ट की पटरियाें को आकर्षक एवं सुंदर बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए उबड़-खाबड़ और छोटे स्लैब को हटाकर 10 से 12 फीट लंबे स्लैब को रखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी ने देवरिया बाईपास, पैडलेगंज से फिराक चौराहा फोरलेन और स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से आगे बरगदवा क्रासिंग की तरफ फोरलेन पर काम शुरू करा दिया है।

शहर में बने फोरलेन के किनारे पानी की निकास के लिए बने नाला और बिजली के तार, जलकल की पाइप समेत अन्य तार व पाइप के लिए डक्ट बनाया गया है। जिससे कि बार-बार सड़कों की खुदाई न करनी पड़े। इनके ऊपर छोटे-छोटे सिमेंटेड स्लैब ढाले गए हैं। यह स्लैब उबड़-खाबड़ होने के साथ देखने में भी अच्छे नहीं लगते। इसका उपयोग पटरी के रूप में भी नहीं हो पाता है। लोग इसपर से आने-जाने में कतराते हैं। परिणामस्वरूप सड़क के किनारे ही पैदल चलना उचित समझते हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहा तक बन रही सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस पर नजर पड़ी और उन्होंने इसे अयोध्या के रामपथ की तर्ज पर आकर्षक बनाने का निर्देश विभाग के अधिकारियों को दिया था। छोटे-छोटे स्लैब की जगह 10 से 12 फीट लंबाई के स्लैब को लगाया जा रहा है। स्लैब को फिक्स करने के साथ एक होल बनाया जाएगा। जिससे कि जरूरत पड़ने पर इस होल के सहारे नाले की सफाई की जा सके। वहीं डक्ट में तार के फाल्ट को सही किया जा सकेगा। स्लैब को बराबर कर उसपर टाइल्स लगाया जाएगा। इससे देखने में अच्छा लगने के साथ लोग फुटपाथ के रूप में पैदल इस पर आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन

इन सड़कों का फुटपाथ होगा आकर्षक



पीडब्ल्यूडी की शहर में पैडलेगंज से नौकाविहार, पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौक तक, पैडलेगंज से ट्रांसपोर्टरनगर तक, देवरिया बाईपास फोरलेन तक, मोहद्दीपुर से गणेश चौक तक, जेलबाईपास रोड, असुरन चौक से मेडिकल कॉलेज, पादरी बाजार से खजांची चौक फिर स्पोर्ट्स कॉलेज तिराहा सहित कई सड़कें हैं। जिनके फुटपाथ आकर्षक बनाए जाएंगे। इसमें स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से बरगदवा रेलवे क्रासिंग तक बने फोरलेन, पैडलेगंज से फिराक चौराहा तक, देवरिया बाईपास फोरलेन के किनारे नाला व डक्ट पर लंबा स्लैब लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन

शहर के बने फोरलेन के किनारे नाला व डक्ट की पटरियों को आकर्षक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। पटरियों को सुंदर बनाकर इसे फुटपाथ के रूप में विकसित किया जाएगा।


हेमराज सिंह, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed