{"_id":"694846d8773eb39bbd0de235","slug":"the-woman-was-beaten-and-thrown-out-of-her-house-a-police-report-has-been-filed-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1172077-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जंगल कौड़िया। पीपीगंज थाना क्षेत्र के बेलघाट खुर्द गांव निवासी सरोज उर्फ रिंकी ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उन्हें घर से निकाल दिया गया है। पुलिस ने आरोपी पति मनोज व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 30 मई 2002 को गोला थाना क्षेत्र के रामपुर गडरी निवासी मनोज प्रजापति से हुई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज के अलावा चार लाख रुपये और मायके से लाने के लिए पति, सास-ससुर व अन्य परिजन मारपीट करने लगे। एक बार पति ने जान से मारने की कोशिश भी की। 16 दिसंबर 2025 को मारपीट कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने दूसरी शादी भी कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।