{"_id":"69a4a189eb6723ec920ad250","slug":"the-winning-team-of-the-all-india-lakshya-t20-cricket-championship-will-receive-rs-3-lakh-and-the-runner-up-will-receive-rs-2-lakh-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1245469-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंडियन एयरफोर्स को 16 रनों से हराकर लखनऊ बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंडियन एयरफोर्स को 16 रनों से हराकर लखनऊ बना चैंपियन
विज्ञापन
लक्ष्य चैंपियंस ट्राॅफी के साथ विजेता टीम और उपस्थित अतिथि।
गोरखपुर। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की ओर से 11वीं ऑल इंडिया लक्ष्य टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रविवार को रेलवे क्रिकेट ग्राउंड पर इंडियन एयरफोर्स और लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें लखनऊ ने इंडियन एयरफोर्स की टीम को रोमांचक मुकाबले में 16 रनों से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
इंडियन एयरफोर्स के कप्तान ने टॉस जीत के पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों के मैच में नौ विकेट खोकर 144 रन बनाए। लखनऊ के प्रियांशु पांडेय ने 54 गेंद पर 70 रन बनाए। वहीं आतिफ ने 16 और हिमांशु ने 13 रनों की पारी खेली। इंडियन एयरफोर्स की ओर से राजबहादुर पाल और विनीत ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि अर्जुन ने दो विकेट मिले। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उतरी इंडियन एयरफोर्स की टीम 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। एयरफोर्स के अर्जुन ने 36, विकास ने 31, रजत पालीवाल ने 23 व राज बहादुर पाल ने 24 रनों का योगदान दिया। लखनऊ हसन अख्तर और आतिफ साजिद ने तीन तीन विकेट रोहित और आदित्य सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार लखनऊ के हसन अख्तर को अमरीश चंद्रा ने दिया। जबकि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार लखनऊ के प्रियांशु पांडेय को एसएस दास ने दिया। सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज एयरफोर्स के अर्जुन को संजयन त्रिपाठी ने दिया। सर्वश्रेष्ठ कैच का पुरस्कार लखनऊ के आतिफ को डॉ. भारत ने दिया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एयरफोर्स के विनीत धनखड़ को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय ने दिया। उपविजेता टीम के व्यक्तिगत पुरस्कार विनय श्रीवास्तव और विजेता टीम के खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कार लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी की उपाध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव ने दिया। जबकि दो लाख रुपये नगद व ट्रॉफी अतुल सर्राफ ने इंडियन एयरफोर्स की टीम को दिया। विजेता टीम को ट्रॉफी व तीन लाख नकद शलभ श्रीवास्तव ने दिया। इससे पूर्व फाइनल मैच का उद्घाटन कुशीनगर के सांसद विजय दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर के किया। जबकि फाइनल मैच के मुख्य अतिथि केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान व विशिष्ट अतिथि के रूप में जूनियर इंडिया क्रिकेटर शलभ श्रीवास्तव रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मुक्ता वारला, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी यशपाल, अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अनंत, विनोद सिंह, क्रिकेट प्रमोटर मोहम्मद आमिल को लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के संतोष त्रिपाठी, मनीष सिंह, डॉक्टर मुदित, डॉक्टर अभिषेक ने सम्मानित किया। लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी के अध्यक्ष डॉ. राजेश यादव, सचिव डॉ. त्रिलोक रंजन ने अतिथियों व खिलाड़ियों के प्रति आभार प्रकट किया। समापन समारोह का संचालन उत्कर्ष सिन्हा ने किया। इस अवसर पर हर्ष सिन्हा, विकास केजरीवाल, संतोष त्रिपाठी अरविंद यादव, अरविंद मिश्रा, अश्विनी, वावला, अजय दुबे आदि मौजूद रहे।