फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The wedding shehnai will resound again after November 20, and wedding guests will dance to the tunes of the band.

Gorakhpur News: चार माह के लिए कल से योगनिद्रा में लीन होंगे भगवान विष्णु

Fri, 24 Jul 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 24 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The wedding shehnai will resound again after November 20, and wedding guests will dance to the tunes of the band.
गोरखपुर। देवशयनी एकादशी 25 जुलाई शनिवार को मनाई जाएगी। देवशयनी एकादशी के दिन श्रद्धालु व्रत रहकर भगवान विष्णु की आराधना करेंगे। इस दिन से चार माह के लिए भगवान विष्णु योग निद्रा में चले जाएंगे। इसके कारण चार माह तक शादी-विवाह जैसे मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. दिग्विजय शुक्ल ने बताया कि एकादशी के दिन अमृत नामक औदायिक योग भी बन रहा है, जो काफी फलदायी है। यह महत्वपूर्ण एकादशी है। इसी दिन से विवाह आदि मांगलिक कार्य स्थगित हो जाएंगे। पूरे चार मास तक भगवान विष्णु की आराधना काफी फलदायी होता है।
विज्ञापन


ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु क्षीर सागर में शयन करते हैं, योग निद्रा में रहते हैं। इस एकादशी को हरिशयनी या पद्मा एकादशी भी कहा जाता है। पुराणों की मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु चार महीने के बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को योग निद्रा का त्याग करते हैं। इसके बाद 20 नवंबर को देवोत्थान एकादशी होगी। इस दिन से एक बार फिर मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed