फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The weather station at DDU recorded 24 mm of rain.

मौसम : दिन में तेज धूप, शाम को जमकर हुई बारिश

Thu, 07 May 2026 02:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
The weather station at DDU recorded 24 mm of rain.
गोरखपुर। मौसम ने बुधवार को एक बार फिर करवट ली। दिन में तेज धूप ने परेशान किया तो शाम को तेज हवाओं के साथ एक घंटे तक जमकर हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्थापित वेदर स्टेशन पर 24 एमएम बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

सुबह से ही ज्यादातर समय आसमान साफ रहा। इसका असर तापमान पर पड़ा। मंगलवार की तुलना में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। बुधवार को तापमान अधिकतम 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम था। शाम चार बजे से आसमान में बादल घिरने के साथ ही बारिश के संकेत मिलने लगे थे।
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों की तरह ही जनपद में 29 अप्रैल से ही बारिश हो रही है। पिछले आठ में से पांच दिन बारिश हुई है। इस वजह से तापमान लगातार अपने सामान्य स्तर से नीचे बना हुआ है। बिन मौसम बरसात के कारण लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, वहीं कई मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग का अनुमान है कि नौ मई तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। इस दौरान कहीं-कहीं तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

डीडीयू स्थित वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि 5:44 से 6:45 बजे तक बारिश हुई। इस दौरान करीब 29 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed