{"_id":"683bf09053f40c0a400658c2","slug":"the-weather-in-gorakhpur-will-be-pleasant-for-the-next-two-days-humidity-will-increase-in-the-weather-2025-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: दो दिन बूंदाबांदी के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत- मौसम होगा सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: दो दिन बूंदाबांदी के आसार, गर्मी से मिल सकती है राहत- मौसम होगा सुहाना
Sun, 01 Jun 2025 11:48 AM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:48 AM IST
सार
पुरवा हवा के चलते शनिवार को सुबह ही बादल आते-जाते रहे। दोपहर बाद बादल देखकर लगा कि हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन देर शाम तक वही स्थिति रही। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार को पूरे दिन बादल आते-जाते रहे। अब रविवार और सोमवार को बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इससे तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इससे गर्मी से तप रहे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी।पिछले चार दिनों से पूर्वी यूपी में तापमान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
पुरवा हवा के चलते शनिवार को सुबह ही बादल आते-जाते रहे। दोपहर बाद बादल देखकर लगा कि हल्की बरसात हो सकती है, लेकिन देर शाम तक वही स्थिति रही। हालांकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
वहीं, न्यूनतम तापमान भी 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश ने बताया कि तेज हवा के साथ हल्की बरसात से मौसम सुहाना हो जाएगा।
विज्ञापन