फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The weather became dangerous, cover your face...otherwise you will suffer from heat stroke and diarrhea

Gorakhpur News: मौसम हुआ खतरनाक, ढक कर चलें चेहरा...वरना आ जाएंगे हीट स्ट्रोक और डायरिया के शिकार

Fri, 02 Jun 2023 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
The weather became dangerous, cover your face...otherwise you will suffer from heat stroke and diarrhea
मौसम हुआ खतरनाक, ढक कर चलें चेहरा...वरना आ जाएंगे हीट स्ट्रोक और डायरिया के शिकार
दोपहर में सड़कों पर चलना मुश्किल, अस्पतालों में बढ़े मरीज
विज्ञापन

डॉक्टरों की सलाह- खूब पानी पीएं और शरीर को ढक कर ही निकलें
बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा

गोरखपुर। बदल रहा मौसम अब खतरनाक हो गया है। पिछले तीन दिनों से ऐसा लग रहा है जैसे आग बरस रही हो। शरीर को झुलसा देने वाली तेज धूप और उमस भरी गर्मी से आम जनजीवन काफी ज्यादा प्रभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे मौसम में बचकर रहने की जरूरत है। अगर घर से निकलते हैं तो चेहरे को ढक कर चलें। गर्मी के चलते लोग हीट स्ट्रोक और डायरिया के शिकार होने लगे हैं। जिला अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
बृहस्पतिवार को सुबह से ही मौसम गर्म हो गया। दोपहर में तो सूर्य की तपिश इतनी बढ़ गई कि सड़काें पर चलना मुश्किल हो गया। प्रमुख बाजाराें में सन्नाटा पसर गया। सड़कों पर चलने के दौरान आग सी तपिश महसूस हो रही है। इस गर्मी से काफी संख्या में लोग बीमार होने लगे हैं। जिला अस्पताल के ओपीडी में ज्यादातर मरीज डायरिया के आ रहे हैं। इमरजेंसी में भी 60 से 70 फीसदी मरीज डायरिया और हीट स्ट्रोक के आने लगे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि ओपीडी में उल्टी, दस्त और डायरिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गर्मी अधिक होने की वजह से लोग खान-पान पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यही कारण है कि वह डायरिया के शिकार हो रहे हैं। ऐसे मरीजों में पानी कमी अधिक देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

-
गर्मी से लड़ना है तो पानी खूब पीएं
अस्पताल के इमरजेंसी ऑफिसर डॉ. शहनवाज ने बताया कि इमरजेंसी में आने वाले 60 से 70 फीसदी मरीज डायरिया और हीट स्ट्रोक के ही आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को सलाह दी जा रही है कि वह पेय पदार्थाें का सेवन करें। पानी की कमी शरीर में न होने दें। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. गगन गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को इमरजेंसी में 50 से 60 मरीज डायरिया से पीड़ित पहुंचे। जांच में मरीजों के शरीर में पानी की कमी मिल रही है। उधर, मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.9 और न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को भी आसमान साफ रहेगा। यानी की गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
सन बर्न का शिकार हो रहे लोग
जिल अस्पताल के चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एनके वर्मा ने बताया कि धूप में अधिक देर रहने की वजह से लोग सन बर्न के शिकार हो रहे हैं। इसकी वजह मरीजों को खुजली सहित शरीर पर लाल चकत्ते और दाने हो रहे हैं। मरीजों को बताया जा रहा है कि वह सुबह शाम ही घर से निकलें। अगर बहुत जरूरी है तो छाता लेकर निकले। बताया कि ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या 50 से 60 फीसदी है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed