फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The warehouse was sealed on Wednesday after a video of illegal gas refilling went viral.

अवैध रिफिलिंग का वीडियो वायरलछ मानीराम गैस एजेंसी सील, संचालक समेत तीन पर केस दर्ज-इंडेन का गोदाम सील

Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The warehouse was sealed on Wednesday after a video of illegal gas refilling went viral.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक

जंगल कौड़िया क्षेत्र के मेहदरिया गांव स्थित मानीराम इंडेन गैस सर्विस के गोदाम में अवैध गैस रिफिलिंग का वीडियो वायरल होने के मामले में शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिला आपूर्ति कार्यालय के आपूर्ति निरीक्षक संजीत कुमार गौतम की तहरीर पर मानीराम इंडेन गैस सर्विस के संचालक मनोज कुमार और चंचल गौतम के अलावा गोदाम कीपर सुन्नू पुत्र भूल्लू पासवान निवासी बलिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह कार्रवाई आपूर्ति विभाग और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) के अधिकारियों की जांच पूरी होने के बाद की गई है।

विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद शुरू हुई थी जांच
मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें मानीराम इंडेन गैस सर्विस लिखे वाहन के पास एक व्यक्ति गैस सिलेंडर से दूसरे सिलेंडर में गैस रिफिलिंग करता दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद आपूर्ति विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन


बुधवार को गोदाम सील, स्टॉक में भी मिली कमी
बुधवार को आपूर्ति विभाग और आईओसी के अधिकारियों की टीम मेहदरिया गांव स्थित गोदाम पहुंची। जांच के दौरान स्टॉक और मौके पर मौजूद सिलेंडरों का मिलान किया गया। बताया गया कि अभिलेखों में दर्ज सिलेंडरों की संख्या की तुलना में मौके पर कम सिलेंडर मिले। इसके बाद गोदाम को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 जून को भी वायरल हुआ था वीडियो
बताया गया कि 19 जून को भी गैस रिफिलिंग से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इसके बाद दोबारा वीडियो वायरल होने पर विभाग ने कार्रवाई की। पूरी जांच प्रक्रिया और रिपोर्ट के आधार पर शुक्रवार को संबंधित लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। जांच के आधार पर संबंधित गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एजेंसी के उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, इसके लिए दो दिन के भीतर दूसरी जगह से गैस का वितरण कराया जाएगा। उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है: अजय सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी


मानीराम गैस एजेंसी मामले में संचालक समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी: अनुराग सिंह,सीओ कैंपियरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed