फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The wait for gas cylinders is about three to five days in cities and 10 to 12 days in rural areas.

Gorakhpur News: शहर से लेकर गांवों तक एचपी गैस की किल्लत...लग रही कतार

Sun, 08 Mar 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 08 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The wait for gas cylinders is about three to five days in cities and 10 to 12 days in rural areas.
- शहर में लगभग तीन से पांच और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 दिन करना पड़ रहा गैस सिलिंडर का इंतजार
विज्ञापन

- गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे उपभोक्ता, पर्ची लेकर खुद ही उठा रहे सिलिंडर
- लोग बोले- बार बार हो रही परेशानी, अधिकारियों ने कहा दो दिन में समाप्त हो जाएगी समस्या



गोरखपुर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) की एजेंसियों पर रसोई गैस की किल्लत लगातार चल रही है। खाड़ी देशों में छिड़े युद्ध का असर घरेलू गैस की आपूर्ति पर सीधा पड़ रहा है। इससे लोगों को गैस सिलिंडर समय से नहीं मिल रहा है। शहर में लोगों को लगभग पांच दिन व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 से 12 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इस कारण लोग गोदामाें पर लंबी लाइन लगाकर गैस ले रहे हैं।
कई उपभोक्ताओं को दूसरे कंपनियों के गैस सिलिंडर को ब्लैक में खदीदना पड़ रहा है। यह परेशानी झंगहा, पिपराइच, सिकरीगंज, ब्रह्मपुर, सरदार नगर, सहजनवां, खजनी, उनवल, बेलीपार आदि क्षेत्रों में बनी हुई है।
विज्ञापन


सहजनवां क्षेत्र के हिंदुस्तान पेट्रोलियम (एचपी) बोकटा बाटलिंग प्लांट में दो शिफ्ट में करीब 50 हजार सिलिंडर की रोज रिफलिंग होती है। इसके लिए 32 टैंकर एलपीजी की प्लांट में जरूरत होती है, जबकि इस समय गुजरात से करीब 10 से 12 टैंकर आ रहे हैं। शनिवार को 21 गाड़ियां प्लांट से गैस लेकर निकली हैं। प्लांट से गोरखपुर ,देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, आजमगढ़ जिलों में सिलिंडर की सप्लाई होती है। इसकी कमी का असर एचपी गैस की एजेंसियों पर दिख रहा है। इसका प्रभाव धीरे-धीरे दूसरी कंपनी की एजेंसियों पर भी पड़ने लगा है। बड़ी संख्या में एचपी के ग्राहक दूसरी कंपनियों के गैस ब्लैक में खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को शाहपुर स्थित गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं का जमावड़ा रहा। उपभोक्ता अपने गैस बुकिंग की स्थिति व गैस मिलने की जानकारी लेने आए थे। यहां के मैनेजर विजय ने बताया कि अभी एक ही गाड़ी आ रही है। गैस की किल्लत अभी बनी हुई है लेकिन हम उपभोक्ताओं को तीन दिन में गैस की आपूर्ति दे दे रहे हैं।
--
ग्रामीण इलाकों में ज्यादा परेशानी
गैस सिलिंडर के लिए ग्रामीण इलाकों में भी परेशानी रही। झंगहा में एजेंसियों पर लाइन लग रही है, फिर भी बड़ी संख्या में लोगों को वापस लौटना पड़ रहा है। पिपराइच में शनिवार को करीब चार दिन बाद गैस आने पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी, कम रिफिल होने के कारण होम डिलीवरी नहीं हो रही है। सिकरीगंज में एजेंसी पर जाने पर लोगों को गैस मिल रही है। ब्रह्मपुर में एजेंसी की ओर से बताया गया कि रविवार को सिलिंडर मिल जाएगा। सरदार नगर में भी लोगों को पहले की तरह गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। एजेंसियों का कहना है कि उपभोक्ता को कोई समस्या न हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। खजनी क्षेत्र में शनिवार को घरेलू गैस का वितरण बंद रहने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
--

गैस सिलिंडर के लिए काफी दिक्कत हो रही है। पहले बहुत आसानी से मिल जा रहा था लेकिन अब नहीं मिल रहा है। पैसा देने के बाद भी नहीं मिल रहा है, होली के पहले से मेरा गैस खत्म हुआ है लेकिन अभी तक नहीं मिला। बस चक्कर काट रहा हूं। आश्वासन मिला है।

- खूबलाल चौधरी, झंगहा
--

गैस को लेकर काफी किल्लत चल रही है। चार दिन में गैस मिल रही है। हमने चार दिन पहले बुक किया था। अब जाकर गैस मिला है, वो भी लेने जाना पड़ रहा है।
- केशव, झुंगिया
--

बाहर से गैस की आपूर्ति कम आ रही है जिससे कुछ परेशानी है। हालांकि काफी हद तक उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है। दो दिन में सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed