फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The viral audio shows an altercation between the young man's family and a member of the investigation team.

Gorakhpur News: आनंदलोक अस्पताल में युवक की मौत के मामले में जांच टीम पर पक्षपात का आरोप

Wed, 08 Apr 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
The viral audio shows an altercation between the young man's family and a member of the investigation team.
- वायरल ऑडियो में युवक के परिजन और जांच टीम के सदस्य के बीच नोकझोंक
विज्ञापन


भरोहिया (गोरखपुर)। पीपीगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अभिषेक मद्धेशिया (25) की आनंदलोक अस्पताल में मौत के मामले की जांच कर रही टीम पर परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसका एक वीडियो और ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
परिजनों का कहना है कि जांच अधिकारी उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और ऑडियो में बताया गया कि जांच अधिकारी ने पीड़ित पक्ष को सीएमओ कार्यालय बुलाकर कहा, “आप प्रश्न लिखकर दीजिए, हम उत्तर लिख देंगे।” परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पैसे के बल पर आरोपी डॉक्टर को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने गैर-जनपद के डॉक्टरों के पैनल से जांच कराने की मांग की है। परिजनों ने यह भी कहा कि उन्हें बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं दी गई। वायरल ऑडियो में जांच टीम के एक सदस्य और परिवार के सदस्य के बीच बातचीत भी सुनाई देती है। परिजनों के अनुसार, जांच अधिकारियों ने उनसे बदतमीजी से बात की और कहा, “आप हमारा समय बर्बाद कर रहे हैं।” साथ ही आरोपी डॉक्टर को चाय और समोसा खिलाए जाने का आरोप भी लगाया गया है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो और ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है। वीडियो वायरल होने के बाद परिजन विधायक, डीएम, एसपी और सीएमओ से मिले। मृतक के पिता सुरेश मद्धेशिया ने डीएम दीपक मीणा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ और सीएमओ डॉ. राजेश झा से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। क्षेत्रीय विधायक फतेह बहादुर सिंह ने भी परिजनों से मुलाकात की और मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

एमएलसी ने उपमुख्यमंत्री व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को लिखा पत्र

विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने इस संदर्भ में उपमुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक व राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को पत्र लिखकर अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है व निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed