फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The villagers are troubled by the smell of burning corpses.

Gorakhpur News: लाशों के जलने की बदबू से परेशान हो रहे गांव के लोग

Fri, 30 Jan 2026 12:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
The villagers are troubled by the smell of burning corpses.
- नाैसड़ के बरिया टोला के पास बने पशु शवदाह गृह से उठने वाली बदबू कर रही परेशान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। नौसड़ में एकला बंधे के पास बरिया टोला में बने प्रदेश के सबसे बड़े पशु शवदाह गृह से उठ रही बदबू से आसपास के लोग परेशान हैं। पशुओं के शव जलने के कारण ग्रामीणों का सांस लेना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जानवरों के शव जलने के समय आने वाली बदबू से सांस लेना भी दुश्वार हो गया है।
बरिया टोला के लोगों का आरोप है कि जब जानवरों का शव पशु शवदाह गृह में जलाया जाता है तो उससे बहुत तेज बदबू उठती है। इससे गांव में बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक परेशान हो जाते हैं। वहीं जब हवा तेज चलती है तो बदबू काफी दूर तक जाती है।
विज्ञापन

बरिया टोला निवासी रविंद्र बताते हैं कि जब भी शव को जलाया जाता है तो उससे उठने वाली बदबू की वजह से गांव के लोगों को उल्टी होने लगती है। गांव के मुलायम यादव बताते हैं कि पशु शवदाह गृह के पश्चिम दिशा में गांव होने की वजह से पुरवा हवा के समय जब भी प्लांट में जानवरों को जलाया जाता है तब पशु शवदाह गृह से आने वाली बदबू की वजह से गांव गैस चेंबर की तरह बदल जाता है। इस दाैरान लोगों को सबसे ज्यादा सांस लेने में दिक्कत होती है। इसके बाद गांव के लोग इकठा होकर पशु शवदाह गृह में जानवरों के शव जलाने की प्रक्रिया को बंद कराते हैं। बंद कराने के लगभग एक घंटे के बाद गांव की स्थति सामान्य होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विरोध की वजह से रात में चोरी से जलते हैं जानवरों के शव
ग्रामिणों का आरोप है कि उनके विरोध के बाद दिन में जनवरों के शव जलाने का काम तो बंद कर दिया गया लेकिन रात के समय जब गांव के लोग सो जाते है तो चुपके से जानवरों के शव लाकर जलाए जाते हैं। रात के समय शव जलाने की वजह से घुटन के कारण कई बार नींद खुल जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed