{"_id":"69bc691b439af5f34e033da7","slug":"the-victim-had-appealed-to-the-court-after-her-case-was-not-heard-at-the-police-station-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1263840-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: डॉक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप, कोर्ट ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: डॉक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप, कोर्ट ने दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर पर अश्लील फोटो भेजने और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला, डॉक्टर के शाहपुर क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल में नर्स के रूप में कार्यरत थी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने शाहपुर थाना पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर तीन दिन के भीतर आख्या मांगी है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कोर्ट से आदेश की काॅपी मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने बताया कि वह शाहपुर के राप्तीनगर स्थित एक हॉस्पिटल में नर्स के पद पर कार्यरत थी। आरोप है कि हॉस्पिटल के डॉक्टर उसपर बुरी नीयत रखते थे। वह अक्सर उसके मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजते हुए संबंध बनाने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर धमकी देने के साथ ही प्रलोभन भी दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बीते 12 जनवरी को ओपीडी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उन्हें व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
इसके बाद 16 जनवरी को एक महिला कर्मचारी और अन्य स्टाफ ने उसपर जानलेवा हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। थाने में सुनवाई न होने पर उन्होंने कोर्ट में शरण ली। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए शाहपुर थाना प्रभारी को प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीन दिन के भीतर आख्या मांगी है।
विज्ञापन
इस संबंध में डॉक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उनका फोन नहीं उठा। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम को कोर्ट के आदेश की काॅपी मिली है। जल्द ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।