{"_id":"69b9c5c5a3c6a7f83908877a","slug":"the-university-has-secured-8321-marks-out-of-10000-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1261238-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एमएमएमयूटी को 21वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में एमएमएमयूटी को 21वां स्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने एचई हायर एजुकेशन रैंकिंग-2026 में वैश्विक स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय ने 10,000 में से 8321 अंक प्राप्त किया है।
रैंकिंग में 95 देशों के 507 विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें 138 प्रदर्शन संकेतकों पर आधारित एक व्यापक ढांचे का उपयोग किया गया। पारंपरिक रैंकिंग प्रणालियों से अलग यह प्रणाली बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाती है, जिसमें शिक्षण गुणवत्ता, संस्थागत विकास, सामाजिक प्रभाव और नवाचार जैसे पहलुओं का आकलन किया जाता है।
इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि यह वैश्विक मान्यता हमारे संकाय, विद्यार्थियों और कर्मचारियों के निरंतर प्रयास और समर्पण का परिणाम है। विश्व स्तर पर 21वां स्थान प्राप्त करना हमारी शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और सामाजिक योगदान के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।