{"_id":"69ee79ecf470c15ff9076ac4","slug":"the-university-administration-gave-a-proposal-to-the-raj-bhavan-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1302456-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएमएमयूटी : इस बार जून में ही दीक्षांत समारोह की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएमएमयूटी : इस बार जून में ही दीक्षांत समारोह की तैयारी
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इस बार जून महीने में ही दीक्षांत समारोह के आयोजन की तैयारी है। इसे लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल को प्रस्ताव भेज दिया है। कुलाधिपति से 15 जून के बाद का समय मांगा गया है।
एमएमएमयूटी में चार मई को परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन की योजना है कि मई में ही सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएं। उसके बाद बैक पेपर लगने की स्थिति में बैक पेपर की परीक्षाएं भी जून के शुरुआत में संपन्न करा लिए जाने की योजना है। बताया जा रहा है कि इसे लेकर सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि जहां परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं, वहां जल्द से जल्द मूल्यांकन कार्य शुरू कराए जाएं।
दीक्षांत समारोह को लेकर रविवार को कुलपति ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद विभिन्न कमेटियां भी गठित कर ली गईं। कमेटी गठन से संबंधित पत्र सोमवार को जारी किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष की जिन-जिन कमेटियों में जो लोग शामिल थे, उनमें से ज्यादातर को संबंधित कमेटियों में जगह दी गई है।
विज्ञापन
गर्मी की छुट्टियों में ही दीक्षांत से होगा यह फायदा
विश्वविद्यालय में पिछले कुछ वर्षों से अगस्त-सितंबर में ही दीक्षांत समारोह हो रहा है। उस दौरान कक्षाओं का संचालन अपने पीक पर होता है। जून में गर्मी की छुट्टियां रहती हैं। इस दौरान दीक्षांत समारोह हो जाने से अगस्त-सितंबर में पढ़ाई पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा।
बोले कुलपति
इस संबंध में कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने कहा कि दीक्षांत समारोह इस बार जून में कराए जाने की योजना है। इसके लिए कुलाधिपति से 15 जून के बाद का समय मांगा गया है। इसी हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। दीक्षांत को लेकर रविवार को विभिन्न कमेटियां गठित कर दी गईं।