फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The unit of State Construction Corporation will

Gorakhpur News: राजकीय निर्माण निगम की इकाई प्लांट कराएगी संचालित

Fri, 12 May 2023 09:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 09:11 PM IST
विज्ञापन
The unit of State Construction Corporation will
- चिड़ियाघर में तीन साल पहले बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अब तक नहीं चल सका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। राजकीय निर्माण निगम गोरखपुर खंड की इकाई चिड़ियाघर के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को शुरू कराएगी। कराए गए कार्यों की जांच करने के बाद तत्कालीन समय में अनुबंध क्या हुआ था, इसकी जांच होगी।
तीन वर्ष से बनकर तैयार वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अभी तक संचालित नहीं हो सका, ऐसे में उसे चलाकर इसकी जांच की जाएगी। देखा जाएगा कि इसे संचालित करने में क्या दिक्कत आ रही है। परियोजना प्रबंधक डीबी सिंह अपने निर्देशन में इसे संचालित कराएंगे। शासन से 11 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड आने के बाद काम में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

डीबी सिंह ने बताया कि इस काम को शुरू के समय में किस इकाई ने किया, ये तो पता है लेकिन, क्यों इसे शुरू नहीं किया जा सका, यह जांच का विषय है। बताया कि प्लांट में कनेक्शन था, लेकिन फर्म की टीम ने इसे प्लांट से नहीं जोड़ा था। इसी वजह से इसका संचालन नहीं हो सका। फर्म दावा कर रही कि उसका भुगतान नहीं हुआ था? इसलिए इसे चालू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि काम का अनुबंध जब हुआ होगा तो निर्माण के अलावा इसके रखरखाव का भी अनुबंध हुआ था या नहीं, इसकी जांच करनी होगी। कहा, हमारा प्रयास है कि प्लांट को जल्द शुरू करवा कर लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जा सके। निदेशक चिड़ियाघर एच राजामोहन ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम अनुबंध दस्तावेजों को जांचने के बाद इसे संचालित करने का काम करेंगे। थोड़ा समय लगेगा, लेकिन इसे चालू करवाया जाएगा।

- क्या था मामला
चिड़ियाघर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगा था। चिड़ियाघर खुलने के बाद भी अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका। बनाने वाली फर्म का दावा है कि उसका भुगतान रुका था, ऐसे में चालू नहीं किया गया। इसके अलावा जिम्मेदारों ने प्लांट का बिजली कनेक्शन भी नहीं लिया। अब मामले को गोरखपुुर इकाई की निर्माण खंड देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed