फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The two-day annual sports festival organised at Digvijaynath PG College concluded.

Gorakhpur News: अतुल और सोनाली रहे बेस्ट एथलीट

Fri, 27 Feb 2026 02:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
The two-day annual sports festival organised at Digvijaynath PG College concluded.
दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गय
गोरखपुर। दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा समारोह का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। छात्र वर्ग में अतुल सिंह और छात्राओं में सोनाली मौर्या बेस्ट एथलीट रहीं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में अतुल सिंह (200 मीटर, 400 मी., 800 मी., 5000 मी., 10000 मी., 15000 मी. दौड़ में गोल्ड मेडल) और सोनाली मौर्या (400 मीटर, 800 मी., 5000 मी., 10000 मी., 15000 मी. दौड़, 04 गुणा 100 और 04 गुणा 400 मीटर रिले रेस में गोल्ड मेडल) बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। प्रतियोगिता में कुल 29 खेलों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि पूर्वोत्तर रेलवे के पूर्व मुख्य वाणिज्य निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि महात्मा गांधी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि निर्भीकता, साहस और धैर्य ही किसी व्यक्ति को शीर्ष पर पहुंचाते हैं। शक्तिशाली एवं क्षमतावान व्यक्ति तो कार्य की शुरुआत कर सकता है लेकिन उसे पूर्ण करने की क्षमता केवल वही व्यक्ति रखता है जिसकी इच्छाशक्ति अटल हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्रों से अपील की कि कॉलेज की ओर से प्रदान किए जा रहे अवसरों का सदुपयोग स्वयं, संस्था, समाज एवं राज्य के हित में करें। अतिथि परिचय प्रो. परीक्षित सिंह, संचालन डॉ. नीतीश शुक्ल व आभार ज्ञापन पीयूष सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed