फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The truck ran over the women who went for morning walk

Gorakhpur News: सुबह सैर पर निकलीं महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, एक की मौत

Tue, 23 May 2023 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
The truck ran over the women who went for morning walk
डा /थाना क्षेत्र के  कृतिलता सिंह की फाइल फोटो।
गीडा (गोरखपुर)। गीडा थाना क्षेत्र के अमटौरा गांव के पास सोमवार सुबह सैर पर निकलीं दो महिलाओं को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में एक महिला, जो कि आशा कार्यकर्ता थीं, उनकी मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना के बाद पहुंची पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अमटौरा निवासी मनोज सिंह की पत्नी कृतिलता सिंह (40), पड़ोसी विपिन श्रीवास्तव की पत्नी रेनू श्रीवास्तव (55) के साथ सोमवार की सुबह सैर पर निकली थीं। गांव के पुलिया के पास पहुंची थीं कि पिपरौली की तरफ से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में दोनों घायल महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्र फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने कृतिलता सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेनू श्रीवास्तव का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

कृतिलता सिंह अपने पीछे पुत्री मुस्कान (18) व पुत्र आदित्य सिंह (15) छोड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
.......
टोल बचाने के लिए गांव के रास्ते से गुजरते हैं वाहन
स्थानीय लोगों की मानें तो आए दिन ट्रक इधर से गुजरते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह टोल है। ट्रक चालक टोल बचाने के लिए गांव के रास्ते से जाते हैं और हादसे होते हैं। इसके बाद पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed