फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The train will run on April 11, with boarding facilities at Ayodhya, Sultanpur, Pratapgarh, Prayagraj, Rae Bareli, Lucknow, Kanpur, and Orai.

Gorakhpur News: दक्षिण भारत के मंदिरों को दर्शन कराने के लिए गोरखपुर से चलेगी भारत गौरव ट्रेन

Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
The train will run on April 11, with boarding facilities at Ayodhya, Sultanpur, Pratapgarh, Prayagraj, Rae Bareli, Lucknow, Kanpur, and Orai.
- 11 अप्रैल को चलेगी ट्रेन, अयोध्या, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, उरई में चढ़ने की सुविधा
विज्ञापन

- तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, मल्लिकार्जुन सहित कई धार्मिक स्थलों की यात्रा करने को मिलेगा

गोरखपुर। दक्षिण भारत के मंदिरों का दर्शन कराने के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) भारत गौरव ट्रेन चलाएगा। यह ट्रेन गोरखपुर से 11 अप्रैल को चलेगी और 22 अप्रैल को वापस आएगी। 12 दिन के सफर में यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामनाथ स्वामी मंदिर (रामेश्वरम), मीनाक्षी मन्दिर (मदुरै), कन्याकुमारी दर्शन तथा मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग दर्शन कराने का मौका मिलेगा।

ट्रेन में यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एवं ललितपुर स्टेशन पर सुविधा मिलेगी। इन स्टेशनों से यात्री बुकिंग करा सकते हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन में कुल 751 बर्थ हैं, जिसमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में कुल 49 सीटें, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में कुल 210 सीटें एवं शयनयान श्रेणी में कुल 492 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन




24,790 रुपये में इकोनॉमी श्रेणी की बुकिंग
ट्रेन में सफर के लिए इकोनॉमी श्रेणी (शयनयान श्रेणी) का पैकेज मूल्य 24,790 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) का पैकेज 23,400 रुपये है। स्टैंडर्ड श्रेणी (वातानुकूलित तृतीय श्रेणी) में 42,530 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) के लिए 40,900 रुपये किराया, कम्फर्ट श्रेणी (वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी) के लिए 56,710 रुपये प्रति व्यक्ति एवं प्रति बच्चे (05-11 वर्ष) के लिए 54,750 रुपये देने होंगे। जिस श्रेणी में बुकिंग होगी उसी श्रेणी में लोकल टूर और होटल में कमरे भी मिलेंगे। नाश्ता एवं दोपहर तथा रात्रि का शाकाहारी भोजन की सुविधा मिलेगी। टिकट बुकिंग में एलटीसी एवं बैंक से ईएमआई की सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यहां कराएं बुकिंग
टिकट की बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। इस यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय, आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है।
-
यहां से हासिल करें जानकारी
यात्री अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए 9236391908, 8287930908, 8287930926, 9415042930, 8287930913 एवं 9236391925 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed