{"_id":"6adbce25344d1bdf27034505","slug":"the-train-departed-for-gomti-nagar-after-a-second-engine-arrived-from-gorakhpur-passengers-faced-inconvenience-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1496033-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इंजन का पहिया लॉक, मानीराम में चार घंटे खड़ी रही इंटरसिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इंजन का पहिया लॉक, मानीराम में चार घंटे खड़ी रही इंटरसिटी
Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
- गोरखपुर से दूसरा इंजन पहुंचने के बाद गोमतीनगर के लिए रवाना हुई ट्रेन, यात्रियों को हुई परेशानी
- रेलवे कर्मचारियों से स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर यात्रियों ने जताई नाराजगी
गोरखपुर। गोरखपुर से गोमतीनगर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस (15081) के इंजन का पहिया शुक्रवार को लॉक होने से मानीराम स्टेशन पर करीब चार घंटे खड़ी रही। करीब साढ़े तीन घंटे बाद गोरखपुर से दूसरा इंजन भेजा गया। इसके बाद ट्रेन को गोमतीनगर के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
रेलवे कर्मचारियों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने पर यात्रियों ने नाराजगी भी जताई। निर्धारित समय के अनुसार इंटरसिटी दोपहर 12:40 बजे गोरखपुर से रवाना हुई थी। ट्रेन मानीराम स्टेशन पहुंची तो अचानक रुक गई। चालकों ने ट्रेन को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों चालक नीचे उतरे और इंजन की जांच की। जांच में पता चला कि इंजन का एक्सेल यानी पहिया लॉक हो गया है। इसकी वजह से इंजन आगे नहीं बढ़ पा रहा था।
चालकों ने इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी। इसके बाद गोरखपुर से दूसरा इंजन मानीराम भेजा गया। इसे पहुंचने में करीब साढ़े तीन घंटे लग गए। दूसरा इंजन जोड़ने के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया। गोरखपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर काम चलने के कारण फिलहाल केवल दो लाइनें चालू हैं।
विज्ञापन
ऐसे में दूसरे इंजन को मानीराम भेजने में भी परेशानी हुई। ट्रेन के लंबे समय तक खड़े रहने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। इस दौरान यात्रियों को ट्रेन के रुकने का स्पष्ट कारण और रवाना होने के समय की जानकारी नहीं मिल सकी, जिससे उनमें नाराजगी रही।