फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The train by which supposed to go to Ludhiana did not come spent the night waiting at Gorakhpur

Gorakhpur News: जिस ट्रेन से जाना था लुधियाना वह आई ही नहीं, इंतजार में गुजरी रात- कुछ लौट भी गए

Tue, 07 May 2024 12:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 May 2024 12:50 PM IST
विज्ञापन
The train by which supposed to go to Ludhiana did not come spent the night waiting at Gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम - फोटो : राजेश कुमार, संवाद
पंजाब में किसान आंदोलन के चलते अमृतसर-दिल्ली-गोरखपुर रूट की ट्रेनें 15 से लेकर 24 घंटे तक लेट चल रही हैं। सोमवार दोपहर बाद जिस अमरनाथ एक्सप्रेस को गोरखपुर से लुधियाना जाना था, वह अभी लुधियाना में ही थी। इस वजह से ट्रेन को 24 घंटे के लिए रिशिड्यूल कर दिया गया है।
विज्ञापन


कई और ट्रेनें भी रिशिड्यूल हुई हैं। इस वजह से सोमवार की देर रात तक गोरखपुर रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म से लेकर नौ नंबर तक भीड़ लगी थी। पश्चिमी फुट ब्रिज पर शाम को इतनी भीड़ बढ़ गई कि आरपीएफ जवानों को मोर्चा संभालना पड़ा।
विज्ञापन


देवरिया के रहने वाले रविंद्र परिवार संग सोमवार को दोपहर एक बजे गोरखपुर जंक्शन पर आए। उनको अमरनाथ एक्सप्रेस से लुधियाना जाना था। यहां आने पर पता चला कि ट्रेन दो घंटे लेट है। थोड़ी देर बाद पता चला कि पांच घंटे लेट हो गई। ऐसे करते-करते शाम को सूचना मिली कि सोमवार को दोपहर 2:20 बजे जाने वाली 12587 अमरनाथ एक्सप्रेस अब मंगलवार को इसी समय से जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
 

The train by which supposed to go to Ludhiana did not come spent the night waiting at Gorakhpur
अफरा तफरी का माहौल ,रेलवे ट्रैक से दुसरे प्लेटफार्म पर भागने लगे यात्री । - फोटो : राजेश कुमार, संवाद
रविंद्र का गोरखपुर में कोई नहीं है। बताया कि अब रात हो गई, समझ नहीं आ रहा देवरिया वापस जाएं कि नहीं। अकेले रहते तो कहीं भी रात गुजार लेते। मगर परिवार है तो घर जाना ही ठीक रहेगा। बिहार के सीवान से आए दीनानाथ ने बताया कि बड़ी मुश्किल से इस ट्रेन में टिकट मिला था।

सुबह ही घर से गोरखपुर आ गए हैं। शाम को बताया जा रहा है कि गाड़ी अब मंगलवार को जाएगी। स्टेशन पर भयंकर भीड़ है। रात कैसे गुजरेगी, इसका कुछ नहीं पता। भीषण गर्मी में कोई ठिकाना नहीं है।

The train by which supposed to go to Ludhiana did not come spent the night waiting at Gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम , - फोटो : राजेश कुमार, संवाद
अंबाला खंड के शंभू स्टेशन पर चल रहे किसान आंदोलन की वजह से अमृतसर जाने वाली सभी ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। डायवर्जन की वजह से ट्रेनें 24 घंटे तक रिशिड्यूल हो रही है।
सोमवार को गोरखपुर से जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस 24 घंटे रिशिड़्यूल हो गई।

इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस सोमवार को तीन घंटे, गरीबरथ एक्सप्रेस 17 घंटे, जनसेवा एक्सप्रेस छह घंटे, अंत्योदय एक्सप्रेस लगभग नौ घंटे, जनसाधारण एक्सप्रेस 10 घंटे, शहीद सात घंटे, अमृतसर जाने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस 15 घंटे और गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से गोरखपुर पहुंची।

The train by which supposed to go to Ludhiana did not come spent the night waiting at Gorakhpur
गोरखपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर लगा भीषण जाम - फोटो : राजेश कुमार, संवाद

जाम खुलवाने में जवानों के छूटे पसीने
ट्रेनों के लेट और रिशिड्यूल होने की वजह से सोमवार शाम प्लेटफॉर्म नंबर एक के फुट ओवरब्रिज पर भयंकर जाम लग गया। जाम की वजह से करीब आधे घंटे तक लोग ओवरब्रिज पर फंसे रहे। भीषण गर्मी के बीच यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

लोगों की मानें तो ट्रेन लेट होने के साथ एक गाड़ी का प्लेटफॉर्म बदलने की वजह से यात्रियों की भीड़ अचानक से एफओबी पर पहुंच गई। इस दौरान कई यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रैक को पार करने लगे। छोटे-छोटे बच्चों काे लेकर लोग जाम में फंसे रहे। आरपीएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद एफओबी से जाम को हटवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed