फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The train arrived three hours late, and I missed the chance to visit Pashupatinath-please look into this and fix it.

Gorakhpur News: तीन घंटे देरी से आई ट्रेन, नहीं हो पाए पशुपतिनाथ के दर्शन...साहब इसे सुधारिए

Fri, 23 Oct 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 23 Oct 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The train arrived three hours late, and I missed the chance to visit Pashupatinath-please look into this and fix it.
गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित रेल जन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत यात्रियों से संवाद करते
गोरखपुर। ट्रेन तीन घंटे से अधिक देर से पहुंची तो यात्रा की योजना बिगड़ गई। मुंबई से परिवार के साथ आए अशोक कानाडे को कुशीनगर एक्सप्रेस से गोरखपुर पहुंचकर नेपाल में पशुपतिनाथ के दर्शन करने जाना था, लेकिन ट्रेन की देरी के कारण उन्हें स्टेशन पर ही तीन घंटे से अधिक समय बिताना पड़ा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर के जनसंवाद कार्यक्रम में अशोक कनाडे ने अपनी परेशानी बताई और कहा ट्रेनों का समय पालन सही होना चाहिए। नेपाल निवासी मनीराम गुप्ता परिवार के साथ वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यात्रियों को भी सफाई के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए।
विज्ञापन

वहीं बनारस जाने के लिए अमृत भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे मंजीत साहनी ने भी यात्रियों से साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात कही। बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस से समस्तीपुर जा रहीं नीतू सिन्हा ने बताया कि ट्रेनों में सफाई की स्थिति ठीक रहती है, लेकिन यात्री बाद में गंदगी फैला देते हैं। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है। महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने विशेष स्वच्छता अभियान के तहत गोरखपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक और दो पर स्थित प्रतीक्षालयों, अनारक्षित टिकट काउंटरों और बांद्रा टर्मिनस-बरौनी एक्सप्रेस में यात्रियों से संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वच्छता और यात्री सुविधाओं के बारे में सुझाव मांगे। स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को कमियां दूर करने के निर्देश भी दिए। महाप्रबंधक ने कहा कि भारतीय रेल में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यात्रियों से संवाद कर उनके सुझाव लिए जा रहे हैं, ताकि पूर्वोत्तर रेलवे में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जा सके। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक प्रकाश चन्द्र जायसवाल, प्रमुख मुख्य यांत्रिक प्रबंधक रवीश कुमार और रेलवे सुरक्षा बल के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सत्य प्रकाश सहित वरिष्ठ अधिकारी, पर्यवेक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed