फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The three youths had gone to buy livestock; they were sleeping in a pickup truck parked by the roadside.

Gorakhpur News: मऊ में ट्रक की चपेट में आने से खोराबार के युवक की मौत, दो साथी गंभीर

Sun, 28 Jun 2026 02:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
The three youths had gone to buy livestock; they were sleeping in a pickup truck parked by the roadside.
- जानवर खरीदने गए थे तीनों युवक, सड़क किनारे खड़ी पिकअप में सो रहे थे
विज्ञापन

- खोराबार थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के रहने वाले हैं तीनों युवक

खोराबार(गाेरखपुर)। मऊ जनपद के कोपागंज क्षेत्र में शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में खोराबार क्षेत्र के आकाश यादव (22) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी पिकअप (टाटा मैजिक) में तीनों युवक सो रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने पिकअप में ट्रक ने टक्कर मार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, खोराबार थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी दयाराम का बेटा आकाश यादव (22), चाफा निवासी विशाल यादव और महिमाठ निवासी विनय यादव शनिवार भोर में पिकअप से मऊ के कोपागंज क्षेत्र में जानवर खरीदने गए थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में वाहन का एक्सल खराब हो गया। इसके बाद तीनों ने सड़क किनारे खड़ा कर दिया और उसी में आराम करने लगे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में आकाश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विशाल यादव और विनय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घायलों में एक का इलाज गोरखपुर के अस्पताल में चल रहा है, जबकि दूसरे का उपचार मऊ में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक आकाश यादव अपने परिवार में छोटे पुत्र थे। उनके बड़े भाई का नाम विशाल है, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना परिजन को दी गई थी। इसके बाद परिजन मऊ के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed