फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The temperature reached near 40...people were suffering from the heat

Gorakhpur News: 40 के करीब पहुंचा पारा...गर्मी से लोग हुए बेहाल

Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached near 40...people were suffering from the heat
चिलचिलाती धूप, गर्म हवा के थपेड़े का लोगों एक बार फिर सामना करना पड़ा। तीन दिन पूर्व हुए बारिश से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन शनिवार को पारा एक बार फिर 40 के करीब पहुंच गया, जिससे गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शनिवार को भीषण गर्मी पड़ने से सड़काें पर सन्नाटा छा गया। वहीं सुबह होते ही सूरज भगवान की तेज धूप लोगों को झुलसाने लगी। गर्मी इतना की सुबह नौ बजे ही दोपहर जैसा महसूस होने लगा। दिन चढ़ने के साथ गर्मी का पारा भी बढ़ता चला गया। चिलचिलाती धूप व झुलसा देने वाली गर्म हवा के थपेड़ों ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। नतीजा यह रहा कि बाजारों व प्रमुख मार्गों पर दिन में सन्नाटा रहा। बेहद जरूरी काम होने पर ही कुछ लोग अपने घर से बाहर निकले। 22 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवा मुसीबत बढ़ाती रहीं। सड़कों पर दिन में सिर्फ इक्का-दुक्का वाहन ही दिखाई पड़ रहे थे। दिन के साथ रात का तापमान भी लोगों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पारा बढ़ने का पूर्वानुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed