फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The teenager was making a reel outside the street before leaving with an Instagram friend.

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम दोस्त के साथ जाने से पहले किशोरी गली के बाहर बना रही थी रील

Fri, 30 Jan 2026 01:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The teenager was making a reel outside the street before leaving with an Instagram friend.

विज्ञापन
- रील बनाते समय साथी संग वैन से पहुंचा था इंस्टाग्राम दोस्त, पूरे दिन घूमने के बाद किशोरी को होटल लेकर पहुंचा था
अमर उजाला ब्यूराे
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र से लापता किशोरी से होटल में बंधक बनाकर दुष्कर्म के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस के अनुसार, इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती करने वाला किशोर जब किशोरी को अपने साथ ले गया, तब वह मोबाइल से घर की गली के बाहर रील बना रही थी। एक वैन से इंस्टाग्राम दोस्त अपने साथी के साथ वहां पहुंचा था। इसके बाद पूरे दिन शहर और आसपास के इलाकों में घुमाने के बाद उसे होटल लेकर पहुंचा, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, एक जनवरी को किशोरी घर से निकली थी। गली के बाहर पहुंचने के बाद वह डांस करते हुए मोबाइल फोन से रील बना रही थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम के जरिये संपर्क में आया किशोर वैन से अपने एक साथी के साथ पहुंचा। बातचीत के बाद किशोरी उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। इसके बाद तीनों ने पहले शहर में अलग-अलग जगहों पर समय बिताया। दिनभर घूमने के बाद शाम को किशोर, किशोरी को लेकर बेतियाहाता क्षेत्र के एक होटल में पहुंचा, जहां उसे ठहराया। इधर, किशोरी जब वैन से अपने इंस्टाग्राम दोस्त के साथ निकली तो वहां खेल रहे मासूम बच्चों ने उसे देख लिया था। पुलिस और परिजन जब वहां पहुंचे तो बच्चों घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।
विज्ञापन

-------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले भर में स्पा सेंटर और होटलों पर पुलिस की सख्त चेकिंग

- पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से सूची मांगी, संदिग्ध प्रतिष्ठानों पर होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिले में पुलिस ने स्पा सेंटर और होटलों पर कार्रवाई तेज कर दी है। शहर और ग्रामीण इलाकों में संचालित होटलों और स्पा सेंटरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन से जिले में पंजीकृत और अपंजीकृत प्रतिष्ठानों की सूची मांगी है, ताकि संदिग्ध स्थानों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जा सके। बृहस्पतिवार को पुलिस टीम ने खोराबार, एम्स, गगहा, चौरीचौरा, गीड़ा, शाहपुर, गुलरिहा और बड़हलगंज समेत अन्य थाना क्षेत्रों में 50 से अधिक होटलों का निरीक्षण किया। इसके अलावा 10 से अधिक स्पा सेंटरों को बंद कराया गया। कार्रवाई के दौरान कई स्पा संचालक ताला बंद कर मौके से भाग गए। अधिकारियों का कहना है कि आगामी दिनों में सूची के आधार पर और संदिग्ध प्रतिष्ठानों की जांच जारी रहेगी।
--
होटलों की जांच में अधूरे मिले कागजात, सीओ ने दी हिदायत
सीओ चौरीचौरा मनीष कुमार शर्मा और प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में स्थित होटलों की जांच की। इस दौरान वह फुटहवाइनार चौराहे पर स्थित होटल भी पहुंचे। जांच के दौरान कुछ अधूरे कागजात मिले। जिस पर मैनेजर को हिदायत देते हुए सीओ ने कहा कि आगंतुक का नाम, पता और उनके आधार कार्ड के फोटो कापी अनिवार्य रूप से रखें। इसके अलावा होटल के अंदर और बाहर चालू हालत में सीसीटीवी कैमरे लगाएं जाएं। ताकि जब कभी पुलिस को जरूरत पड़े तो फुटेज प्राप्त हो सकें। हालांकि यह वही होटल है, जिसे लेकर हर एक दो महीने में ग्रामीण हंगामा करते है और अनैतिक कार्य कराने का आरोप लगाते हैं। लेकिन, पुलिस की जांच में कुछ कमियों को छोड़ सबकुछ सही मिला। इसके बाद सीओ कस्बे में स्थित एक और होटल की जांच की और वहां भी मैनेजर को आगंतुकों का नाम दर्ज करने के साथ उनके आधार कार्ड के फोटो कॉफी रखने के निर्देश दिए।

--
नेम प्लेट हटाकर भागे स्पा सेंटर संचालक
बड़हलगंज। थानाक्षेत्र में लंबे समय से संचालित 6 से अधिक स्पा सेंटरों पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई तेज होते ही संचालकों में हड़कंप मच गया। सभी स्पा सेंटर संचालकों ने अपने-अपने नेम प्लेट हटाकर भाग गए हैं। जुलाई माह में कॉलेज तिराहे पर खुले गैलेक्सी वेलनेस स्पा सेंटर पर एसडीएम गोला ने छापा मारा था। इस दौरान तीन युवतियां रंगेहाथ पकड़ी गईं, जबकि गोरखपुर का एक व्यापारी भी आपत्तिजनक स्थिति में मिला था। प्रशासन ने स्पा सेंटर को सीज कर दिया था। पकड़ी गईं युवतियों का विवरण दर्ज करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया गया। इसी तरह, पटना चौराहे पर संचालित रोमानिया स्पा सेंटर भी दो दिन पूर्व अचानक बंद हो गया और वहां से संचालक भाग गया है। इसके अलावा नगर के बाईपास रोड, मुक्तिपथ रोड और कस्बे के अन्य इलाकों में डायमंड ब्यूटी एंड स्पा, हिमालया स्पा सहित समेत छह से अधिक स्पा सेंटर लंबे समय से संचालित थे। पुलिस की कड़ी कार्रवाई और सतत निगरानी के बाद अब सभी स्पा सेंटर बंद कर दिए गए हैं। सभी के संचालक भागे हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है। यदि संदिग्ध गतिविधि पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
--
कैंपियरगंज थाने के पास चल रहा स्पा सेंटर, हाईवे और चौराहों पर मसाज पार्लर
कैंपियरगंज। कैंपियरगंज में टीवीएस शोरूम के ठीक बगल में भी एक स्पा सेंटर संचालित हो रहा है, जो थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। पिछले कुछ महीनों में सोनौली रोड पर ग्रीन वैली स्पा सेंटर का मामला प्रकाश में आया था, जिस पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई और उसे बंद कराया गया था। इससे पहले अल्फा रेस्टोरेंट एंड होटल में भी पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई थी और पूरे परिसर को सील किया गया। दो वर्ष बीतने के बावजूद यह अब तक खुल नहीं पाया। इसके बावजूद, कैंपियरगंज में कई नए स्पा सेंटर और होटल के नाम पर मसाज पार्लर संचालित होने लगे। ये केंद्र हाईवे और मुख्य चौराहों पर भी खुले, और सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जाता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी इन स्पा सेंटरों का प्रचार किया जाता था कि कैंपियरगंज में स्पा उपलब्ध है। हालांकि, प्रशासन ने इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में कोई पहल नहीं की। होटल अल्फा और मोती महल के सील होने के बाद कई लोग इसी तरह के अवैध धंधा शुरू कर दिए। इन जगहों पर मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार का कार्य चल रहा था। वहीं गोरखपुर–सोनौली मार्ग पर अलेनाबाद गांव की सीमा में स्थित रेस्टोरेंट में संचालित स्पा सेंटर को लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्पा सेंटर की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां देर शाम तक बाहरी लोगों का आना-जाना लगा रहता है, जिससे आसपास के माहौल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed