{"_id":"6a12140cddba7338d00e7dec","slug":"the-teenager-drowned-in-the-jhangha-area-on-friday-the-student-had-reached-the-rapti-river-after-swimming-for-four-hours-at-a-water-park-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1330728-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छात्रों के शव घर पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से भी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छात्रों के शव घर पहुंचने पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस से भी नोकझोंक
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाने गए 11वीं के छात्र अंश मौर्या (16) की डूबने से मौत के मामले में नया मामला सामने आया है। छात्र और उसके साथी पहले झंगहा इलाके के एक वॉटर पार्क में करीब चार घंटे तक नहाए फिर राप्ती नदी पहुंचे थे। शुक्रवार को एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाकर अंश का शव बरामद किया था, जबकि उसका मोबाइल फोन अब तक नहीं मिल सका है।
शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस से घर शव पहुंचने के बाद परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। वे हत्या का मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में समझा-बुझाकर पुलिस ने परिजनाें को शांत कराया और शव का अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठौरा निवासी दिनेश मौर्य का बेटा अंश मौर्या झंगहा क्षेत्र के रामनगर स्थित अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह झंगहा के एक निजी स्कूल में 10वीं का टॉपर रहा था और वर्तमान में 11वीं का छात्र था। परिवार के अनुसार, अंश बृहस्पतिवार दोपहर अपने पांच दोस्तों के साथ घर से निकला था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पहले सभी वॉटर पार्क गए जहां काफी समय तक नहाने के बाद वे राप्ती नदी पहुंच गए। कुछ देर बाद ही नदी में स्नान के दौरान अंश गहरे पानी में चला गया और डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली।
अगले दिन एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर शव बरामद किया। मां प्रतिमा मौर्या ने बेटे के दोस्तों पर संदेह जताते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। बताया जा रहा है कि राप्ती नदी में अब तक कई लोग काल के गाल में समा चुके हैं। पुल के नीचे अत्यधिक गहराई है और पुल निर्माण के दौरान कुछ अवशेष रह गए थे, जिनमें अक्सर लोग फंस जाते हैं। लोग शव जलाने के बाद भी पुल के पश्चिम दिशा में नहाने जाते हैं, जहां कई लोग डूब चुके हैं। यह नदी मंगलपुर होते हुए आगे निकलती है। मंगलपुर गांव के मोड़ पर भी दर्जनों लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है।
झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और अंश के दोस्तों से पूछताछ जारी है। पुलिस मोबाइल फोन की तलाश भी कर रही है।