फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The team that went to vacate the house returned, the condition of the woman on hunger strike deteriorated.

Gorakhpur News: शेर कोठी के मकान को खाली कराने गई टीम लौटी, अनशन पर बैठी महिला की हालत बिगड़ी

Fri, 01 Mar 2024 12:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 01 Mar 2024 12:56 PM IST
सार

गोरखपुर कोतवाली थानाक्षेत्र के बक्शीपुर में शेर कोठी के एक मकान को लेकर विवाद चल रहा है। कब्जा करने का आरोप लगाने वाली रुपा अग्रवाल की तबीयत बृहस्पतिवार को अचानक से बिगड़ गई। परिजनों के साथ कब्जे के मुक्त करवाने की गुहार लगाने के साथ ही परिजन धरने पर बैठ गए हैं। आरोप है कि मकान खाली कराए गई टीम अचानक वापस लौट गई।

विज्ञापन
The team that went to vacate the house returned, the condition of the woman on hunger strike deteriorated.
शेर कोठी के सामने धरने पर बैठे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
गोरखपुर के कोतवाली इलाके के बक्शीपुर शेर कोठी स्थित एक मकान को बृहस्पतिवार दोपहर 3:30 बजे खाली कराने गई प्रशासन की टीम लौट गई। मकान पर मालिकाना हक जताने वाली महिला और किराएदार के बीच विवाद है। मकान को अपना बताने वाली रूपा अग्रवाल आमरण अनशन पर बैठ गईं। देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद बेटा उन्हें लेकर डॉक्टर के पास गया। महिला ने न्याय न मिलने तक आमरण अनशन पर बैठने की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक, राजघाट के दीवान दयाराम की रहने वाली रूपा अग्रवाल पत्नी स्व. चंद्रप्रकाश अग्रवाल ने 2002 में भगवान भीटी गांव निवासी गंगा शरण सिंह को मकान किराए पर दिया था। वर्तमान में गंगा शरण के परिवार के राज नारायण सिंह का परिवार रहता है। इसे लेकर रूपा अग्रवाल ने सीएम के जनता दर्शन में मुलाकात कर प्रार्थनापत्र दिया था।
विज्ञापन


सीएम के आदेश पर प्रशासन ने पूरे मामले की जांच की। बकौल रूपा अग्रवाल, बृहस्पतिवार को तहसीलदार ने जांच के बाद मकान को जब्त करने की बात कही थी। दोपहर में साढ़े तीन बजे के करीब तहसीलदार मौके पर गए और मकान को खाली करने के लिए कहे, लेकिन फिर वह लौट गए। इससे नाराज होकर रूपा अग्रवाल धरने पर बैठ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मांग थी कि आज ही कार्रवाई को पूरी की जाए। जबकि, किराएदार का परिवार समय मांग रहा था। देर शाम महिला की तबीयत खराब हो गई। बेटा लेकर अस्पताल चला गया। बेटे ने बताया कि वह डीएम और आला अफसरों से मुलाकात कर प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाएंगे।


डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि मामले की जांच के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने जब्त करने का आदेश जारी किया है। जिसके अनुपालन में प्रशासन की टीम गई थी। मामला कोर्ट में भी है। प्रशासन नियमानुसार आवास को जब्त कराएगा। कोर्ट का जो भी निर्णय होगा उसका अनुपालन कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed