{"_id":"69a0b9e6d853c474ff01cb5b","slug":"the-teachers-reached-the-dm-office-in-a-procession-and-submitted-a-memorandum-addressed-to-the-pm-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1241840-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन
Fri, 27 Feb 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की तरफ से बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने दोपहर में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना दिया। इसके बाद जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंच कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
नेतृत्व महिला संघ की जिलाध्यक्ष आकांक्षा सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष राजेश धर दुबे ने कहा कि सरकार को यह सोचना होगा कि इस बड़ी उम्र के अनुभवी शिक्षकों को टेट परीक्षा के लिए बाध्य करना अन्याय है। सरकार को शिक्षकों के हितों को ध्यान में रख कर तत्काल अध्यादेश लाना चाहिए अन्यथा मार्च के अंतिम सप्ताह में देश भर के शिक्षक दिल्ली पहुंच कर विशाल प्रदर्शन करेंगे।
इस मौके पर संजीव राय, ज्ञानेंद्र ओझा, प्रदीप गौड़, श्रीधर मिश्रा, हरेंद्र राय, सुधांशु मोहन सिंह, अनिल कुमार पांडेय, राजेश पांडेय, वीरेंद्र धर दुबे, अजय सिंह, गोविंद राय, योगेश शुक्ला, अनिल चंद, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।