फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The sun is spewing fire during the day; the scorching heat is leaving everyone in distress.

Gorakhpur News: गोरखपुर-बस्ती मंडल में आज और कल लू की चेतावनी

Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The sun is spewing fire during the day; the scorching heat is leaving everyone in distress.
गोरखपुर। गर्मी का कहर लगातार जारी है। रविवार को भी आसमान से शोले बरसते रहे। इस दौरान चली हवाओं ने लोगों को बेहाल रखा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जून को गोरखपुर-बस्ती मंडल के कई हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, 22 को गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, संतकबीरनगर और सिद्धार्थनगर जिलों में लू की आशंका है। इसी तरह 23 को गोरखपुर, देवरिया, बस्ती और संतकबीरनगर में लू पड़ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान अत्यधिक गर्मी और वातावरण के कारण कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।
विज्ञापन


रविवार को तापमान फिर बढ़ गया। तापमान अधिकतम 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस दिन रहने वाले औसत से 5.9 डिग्री अधिक रहा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक टीबी सिंह ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अधिकांश जगहों पर लू चलने की आशंका है। दिन में गर्म हवाएं चल सकती हैं। लोकल सिस्टम बनने से कहीं-कहीं स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।


जून के औसत से बहुत अधिक है तापमान
जून में औसत अधिकतम तापमान 36.3 रहता है। औसत न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री रहता है। जून में अधिकतम 41.5 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचता है। इस तरह देखा जाए तो रविवार को तापमान जून के औसत से 4.6 डिग्री अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed