फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The student, a resident of Deoria, studied in a rented room with her elder sister in Purdilpur.

Gorakhpur News: छात्रा ने फंदा लगाकर दे दी जान, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य- बड़ी बहन के साथ रहती थी

Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 02:58 AM IST
सार

कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि, शनिवार को कंप्यूटर क्लास से लौटने के बाद अंशु अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांका तो अंशु का शव फंदे से लटका दिखा।

विज्ञापन
The student, a resident of Deoria, studied in a rented room with her elder sister in Purdilpur.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरदिलपुर इलाके में बड़ी बहन के साथ किराए के मकान में रह रही छात्रा अंशु गौड़ (18) ने शनिवार को कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सीलिंग फैन से लटका मिला। खुदकुशी की वजह नहीं स्पष्ट हो सकी है।

विज्ञापन


मूलरूप से देवरिया के बघौटघाट क्षेत्र के पकड़हवा की रहने वाली अंशु गौड़ बड़ी बहन के साथ पुरदिलपुर इलाके में किराए के मकान में रहती थी। वह नए सेशन में 12वीं में एडमिशन लेने वाली थी। इसके साथ ही कंप्यूटर कोर्स भी कर रही थी। कोतवाली थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने बताया कि, शनिवार को कंप्यूटर क्लास से लौटने के बाद अंशु अपने कमरे में गई और दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। आवाज लगाने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांका तो अंशु का शव फंदे से लटका दिखा। मकान मालिक ने तुरंत इसकी जानकारी अंशु की बड़ी बहन मंजू को दी, उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजह साफ नहीं
बड़ी बहन ने बताया कि कुछ दिन पहले भइया ने मजाक में अंशु की फोटो शादी के लिए मांगी थी, शायद इस वजह से वह परेशान थी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। मामले की जांच की जा रही है और परिजनों एवं पड़ोसियों से पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed