फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The stress and anger of junior doctors of BRD Medical College will be reduced through yoga and meditation.

Gorakhpur News: योग और मेडिटेशन से कम होगा जूनियर डॉक्टरों का गुस्सा

Mon, 05 Jun 2023 01:34 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:34 AM IST
विज्ञापन
The stress and anger of junior doctors of BRD Medical College will be reduced through yoga and meditation.
बीआरडी मेडिकल कॉलेज ने काउंसिलिंग के साथ योग का लिया फैसला
विज्ञापन

बीआरडी में लगातार जूनियर डॉक्टर मरीजों के साथ कर रहे मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों का तनाव और गुस्सा योग और मेडिटेशन के जरिए कम कराया जाएगा। इसके लिए कॉलेज प्रशासन जूनियर डॉक्टरों की काउंसिलिंग के साथ योग भी कराएगा। बीआरडी में हो लगातार मारपीट की घटनाओं में जूनियर डॉक्टरों के नाम सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया है।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर अक्सर मरीजों के साथ मारपीट करते हैं। जूनियर डॉक्टरों का मानना है कि मरीजों का बढ़ता बोझ और लगातार ड्यूटी इसकी सबसे बड़ी वजह है। यही कारण है कि छोटी-छोटी बात पर डॉक्टर नाराज हो जाते हैं और विरोध करना शुरू कर देते हैं। इस पर अगर मरीज या उसके तीमारदार कुछ भी बोल देते हैं, तो विवाद शुरू हो जाता है। डॉक्टरों के इसी गुस्से को शांत करने के लिए कॉलेज प्रशासन ने जूनियर डॉक्टरों के लिए जल्द ही योगा क्लास शुरू कराएगा। योग विशेषज्ञ उन्हें गुस्सा और तनाव को कम करने के लिए प्रेरित करेंगे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि जूनियर डॉक्टरों की काउंसिलिंग कराई जाएगी। साथ ही उन्हें योग से जोड़कर मेडिटेशन भी कराया जाएगा। सकारात्मक काम करने के लिए उन्हें अलग से प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिससे कि वह विवादों से दूर रह सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed