फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The STF Gorakhpur unit on Monday arrested three ganja smugglers, including a woman, from V Park in Mohaddipur.

Gorakhpur News: महिला समेत तीन गांजा तस्करों को एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 02:32 AM IST
विज्ञापन
The STF Gorakhpur unit on Monday arrested three ganja smugglers, including a woman, from V Park in Mohaddipur.
- 43 किलो गांजा बरामद, आरोपियों को जेल भेजा गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। एसटीएफ गोरखपुर यूनिट ने सोमवार को महिला समेत तीन गांजा तस्करों को मोहद्दीपुर स्थित व्ही पार्क से गिरफ्तार किया। एसटीएफ ने उनके पास से 43 किलो गांजा, एक कार व नकदी बरामद किया है। कैंट थाने में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कुशीनगर के सीरिया कुडुवा निवासी रिंकू देवी, सडवलिया कारखाना कुशीनगर निवासी सलीम व उड़ीसा के बारह खंभा निवासी सानू डिगल के रूप में हुई। एसटीएफ प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि ये लोग उड़ीसा व बिहार के रास्ते यूपी के गोरखपुर सहित अन्य जनपद में गांजा सप्लाई करते थे। एसटीएफ की पूछताछ में गिरफ्तार रिंकू देवी ने बताया कि वह गांजा की तस्करी पहले से करती आ रही है। यह तस्करी वह त्रिलोकी नाथ दूबे निवासी गंगा छापर कुरहवा अहिरौली बाजार, कुशीनगर के साथ पार्टनरशिप में करती है। त्रिलोकी नाथ दूबे के बताने पर वह सूरज डिगल से 2000-2500 रुपये प्रति किलोग्राम में गांजा लेकर आए हैं और विभिन्न राज्यों में 10-12 हजार रुपये प्रति किलोग्राम गांजा बेचते हैं। रिंकू देवी ने यह भी बताया कि वह पूर्व में भी मादक गांजा की तस्करी में जेल जा चुकी है। पहली बार वर्ष-2020 लाकडाउन से पहले वह बिहार के दर्शन यादव से 46 किलोग्राम गांजा उड़ीसा से लेकर बिहार आ रही थी तो उड़ीसा में ही पुलिस ने पकड लिया था। दो वर्ष बाद जमानत पर बाहर आने के बाद भी वह दुबारा तस्करी में जेल गई थी। जमानत के बाद उसने फिर से गांजा तस्करी का काम शुरू कर दिया। वर्तमान में गांजा की तस्करी त्रिलोकी नाथ दूबे के साथ मिलकर कर रही थी।
विज्ञापन


गोरखपुर के नीरज को देना था गांजा
रिंकू ने बताया कि सोमवार को गोरखपुर के नीरज को 20 किलोग्राम गांजा देना था, इसलिए गोरखपुर आई थी। बताया कि हम लोग गांजा कम मात्रा में कई में बार लाते हैं, ताकि पकडे़ जाने पर कम नुकसान हो। अब एसटीएफ नीरज व त्रिलोकी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed