फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The state's first common facility center will be built on Maharajganj Road, the CM will lay the foundation stone.

Gorakhpur News: महराजगंज रोड पर बनेगा प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर, सीएम करेंगे शिलान्यास

Fri, 28 Nov 2025 12:37 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The state's first common facility center will be built on Maharajganj Road, the CM will lay the foundation stone.
ओडीओपी उत्पादों की पैकेजिंग के लिए चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा सीएफसी
विज्ञापन

गीडा स्थापना दिवस समारोह में सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी) योजना को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार अब पैकेजिंग के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रही है। गोरखपुर के जैनपुर गांव (महराजगंज रोड, खुटहन के पास) में प्रदेश का पहला कॉमन फैसिलिटी सेंटर (सीएफसी) स्थापित किया जाएगा, जिसकी लागत 3.91 करोड़ रुपये आंकी गई गई है। उद्योग विभाग ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी है और 29 नवंबर को गीडा स्थापना दिवस के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट ओडीओपी ने बीते वर्षों में राज्य के कई पारंपरिक उत्पादों को विश्वस्तर पर पहचान दिलाई है। गोरखपुर का टेराकोटा, बस्ती-गोरखपुर का काला नमक चावल और कुशीनगर के केले के रेशे से बने उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। अब सरकार इन उत्पादों की पैकेजिंग और ब्रांडिंग को और मजबूत बनाकर उन्हें वैश्विक स्तर तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

जैनपुर में प्रस्तावित सीएफसी इसका महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां एक ही छत के नीचे गुणवत्ता जांच, प्रशिक्षण, पैकेजिंग तकनीक, डिजाइनिंग और प्रोसेसिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। सेंटर से जुड़ी सिद्धि विनायक वूमेन स्ट्रेंथ सोसाइटी की अध्यक्ष संगीता पांडेय ने बताया कि शुरुआत में टेराकोटा उत्पादों की उन्नत पैकेजिंग पर फोकस किया जाएगा। धीरे-धीरे प्रदेश के सभी 75 जिलों के ओडीओपी उत्पादों की पैकेजिंग को तकनीकी टीम संभालेगी ताकि यूपी के पारंपरिक उत्पाद उत्तम पैकिंग के साथ विदेशों तक पहुंच सकें और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उनकी बिक्री बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाएं करेंगी सीएफसी का संचालन
सेंटर विशेष रूप से इसलिए भी उल्लेखनीय होगा क्योंकि यह प्रदेश की पहली ओडीओपी सीएफसी होगी जो पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित की जाएगी। परियोजना की लागत में 90 प्रतिशत योगदान प्रदेश सरकार का होगा, जबकि 10 प्रतिशत अंशदान सोसाइटी करेगी। स्थानीय शिल्पकार भी इस परियोजना को ऐतिहासिक अवसर मान रहे हैं। टेराकोटा शिल्पकार राजन प्रजापति का कहना है कि इससे कारीगरों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीक उपलब्ध होगी, जिससे उनके उत्पादों की बाजार में कीमत और मांग दोनों बढ़ेंगी। वहीं शिल्पकार अखिलेश चंद ने कहा कि अच्छी पैकेजिंग से उत्पाद की ब्रांडिंग मजबूत होती है और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों का विश्वास भी बढ़ता है।

उद्योग विभाग के सहायक आयुक्त रोशन आंबेडकर ने बताया कि सीएफसी बनने से ओडीओपी उत्पादों की पैकेजिंग व्यवस्था पूरी तरह प्रोफेशनल होगी और यूपी के उत्पाद वैश्विक प्रतिस्पर्धा में मजबूती से खड़े हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed